उज्जैन/खबर डिजिटल/
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को उज्जैन प्रवास के दौरान शहर की मशहूर ढाबा रोड की कचोरी का स्वाद लिया। उज्जैन अपने धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ खानपान की विशेषताओं के लिए भी प्रसिद्ध है। ढाबा रोड की कचोरी लंबे समय से स्थानीय निवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के बीच लोकप्रिय रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने उज्जैन प्रवास के दौरान सीधे जनता से जुड़ने और उनकी भावनाओं को समझने के लिए जाने जाते हैं। जब उन्होंने ढाबा रोड की प्रसिद्ध कचोरी का आनंद लिया तो वहां मौजूद लोगों ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और युवा मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी लेते नजर आए। मुख्यमंत्री ने आमजन के बीच सहज और सादगीपूर्ण व्यवहार से कहा कि वे भी आम नागरिकों की तरह हैं।
सड़क किनारे कचोरी खाते हुए मुख्यमंत्री को देखकर स्थानीय लोग बेहद खुश नजर आए और उन्होंने मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर गर्व का अनुभव किया। इससे पहले भी मुख्यमंत्री कई बार जनसंपर्क कार्यक्रमों में स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेकर लोगों के साथ आत्मीयता का परिचय दे चुके हैं।


