झाबुआ,नावेद रजा/खबर डिजिटल/ ग्राम पंचायत बावड़ी के मनासिया फलिया में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन किसानों के घरों में सेंध लगाकर लाखों रुपए की चोरी कर ली।चोरों ने घर की दीवारें तोड़कर अम्बालाल गामड़ के यहाँ से 11 बकरे और नगदी उड़ा ली।नरसिंग लालू भाभर के मकान से 100 ग्राम चांदी, ₹40,000 नकद व कपड़े चोरी हुए।
झाबुआ: ग्रामीण क्षेत्र में चोरों का आतंक, किसानों के घरों और मशीनों को बनाया निशाना
इसी तरह गलाल निनामा के घर से भी चोर आभूषण और वस्त्र लेकर फरार हो गए।उसी रात पास के जामली गांव के बलराम पाटीदार (जामली वाले) की क्रेशर मशीन पर भी चोरों ने धावा बोल दिया और मशीन से कापर की केबल काटकर चुरा ली।क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।ग्रामीणों ने प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने और चोरों को शीघ्र पकड़ने की मांग की है।


