भोपाल/ खबर डिजिटल/ लकी नेगी। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिसिया अमानवीयता का एक मामला सोशल मीडिया पर सुबह से वायरल हो रहा है। मामला शुक्रवार की रात आजाद मार्केट स्थित वाइन शॉप के सामने का बताया जा रहा है। CCTV फुटेल में एक बुजुर्ग गुमठी दुकानदार को मंगलवारा थाना प्रभारी (TI) अजय सोनी ने सरेराह लात मारी। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामले के अनुसार TI अजय सोनी अपनी पुलिस टीम के साथ इलाके में भ्रमण पर निकले थे। उसी दौरान उन्होंने बुजुर्ग गुमठी दुकानदार को सड़क पर गुमठी लगाने को लेकर रोका, इस बीच दुकानदार और पुलिस बहस हुई। बहस के दौरान TI ने अपना आपा खो दिया और बुजुर्ग पर लात चला दी। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों को भी पुलिस खदेड़ने लगी। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है, प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बुजुर्ग गुमठी दुकानदार कई वर्षों से दुकान चला रहा है। अभी तक कभी किसी तरह की कानून व्यवस्था में बाधा नहीं पहुंचाई।
यह भी पढ़ें – झाबुआ में राजनीतिक घमासान: कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़” रैली, भाजपा ने किया राहुल गांधी का पुतला दहन – Khabar Digital
TI अजय सोनी का इस पर बयान आया है कि “कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाए जाते हैं”। फिलहाल इस मामले को लेकर अभी किसी वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन CCTV फुटेज के आधार स्थानीय दुकानदारों ने पुलिस पर मामला दर्ज करने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें – साइकिल पर सवार शिवराज सिंह चौहान ने दिया फिट इंडिया का संदेश – Khabar Digital


