P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 लूट की वारदातों को अंजाम देने...

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 26 लूट की वारदातों को अंजाम देने वाला गिरोह गिरफ्तार

रीवा पुलिस ने लुट के आरोपी को किया गिरफ्तार

रीवा/खबर डिजिटल/अरविंद तिवारी। रीवा शहर में पिछले एक सप्ताह के भीतर एक के बाद एक 6 लूट की घटनाओं ने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी थी। कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए लुटेरों ने एक ही दिन में तीन वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। मामला गंभीर होता देख पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ के आदेश दिए गए।

पुलिस की सतत निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शुक्रवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। चोरहटा थाना क्षेत्र में एक संदिग्ध स्कूटी सवार को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसकी पहचान रमजान खान निवासी बैकुण्ठपुर के रूप में हुई। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर जनवरी 2025 से अब तक रीवा जिले में 26 लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।

यह भी पढ़ें – भोपाल: वाइन शॉप के सामने पुलिसिया बर्बरता CCTV में कैद, देखें वीडियो – Khabar Digital

इन वारदातों में थाना सिविल लाइन में 9, विश्वविद्यालय थाना में 4, गुढ थाना में 6, चोरहटा में 4 और अन्य थानों में 1-1 घटनाएं शामिल हैं। पुलिस ने रमजान के साथियों पंकज साकेत, सलीम खान, सचिन सोनी और राजेश साकेत को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से लूटे गए सोने-चांदी के जेवरात और घटनाओं में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी भारी है—रमजान पर 5 और राजेश साकेत पर कुल 13 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं।

लूट के मामले में ये आरोपी गिरफ्तार किए गए

1_मो० रमजान खान पिता अब्दुल खलील खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड कमांक 11 बैकुण्ठपुर जिला रीवा 2_मो० सलीम खान पिता अब्दुल खलील खान उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 11बैकुण्ठपुर जिला रीवा 3_पंकज साकेत उर्फ छोटू पिता रामनिधि साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रेरूआ खुर्द थाना गुढ जिला रीवा 4_सचिन सोनी पिता स्व० राजकुमार सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 मनगवां बस्ती थाना मनगवां जिला रीवा 5_राजेश साकेत पिता लक्ष्मण साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी खुटेही मस्जिद के पास अंगूरी विल्डिंग के पास किराए का मकान थाना विश्वविद्यालय रीवा

यह भी पढ़ें – साइकिल पर सवार शिवराज सिंह चौहान ने दिया फिट इंडिया का संदेश – Khabar Digital

ये है अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड

1.आरोपी रमजान के खिलाफ थाना रायपुर कर्चुलियान में 2 और थाना कोलगवा जिला सतना में 3 अपराध यानी कुल 5 अपराध, लूट और झपटमारी से जुड़े हुए पंजीबद्ध हैं। 2.आरोपी राजेश साकेत के खिलाफ थाना समान रीवा में 6 अपराध, थाना विश्वविद्यालय में 5 अपराध और थाना गुढ में 1अपराध, थाना कोतवाली में 1अपराध यानी कुल 13 अपराध जो कि लूट, चोरी, एनडीपीएस, आबकारी एक्ट, आर्म्स एक्ट से जुड़े हुए हैं

यह भी पढ़ें – दिल्ली–नागपुर में बनी सहमति — वसुंधरा राजे सिंधिया होंगी BJP की नई राष्ट्रीय कप्तान? – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट