P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशराणापुर: श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

राणापुर: श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ

कथा व्यास श्री अनूप जी महाराज ने दी जीवनोपयोगी सीख

राणापुर, नावेद रजा/खबर डिजिटल/ पदमवंशी मेवाड़ राठौर तैली समाज द्वारा शनि मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंदिर समिति अध्यक्ष बशी लाल नारायण जी ने आरती का लाभ लिया।कथा व्यास के रूप में श्रीधाम अयोध्या से पधारे श्री अनूप जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा सुनाते हुए कहा कि भागवत कथा ही जीवन में अचल आनंद प्रदान करती है।

यह भी पढ़ें – आज का राशिफल: 1 सितंबर 2025, जानिए क्या कहता है, आपका राशि – Khabar Digital

उन्होंने बताया कि यह कथा स्वयं भगवान की वाणी है और कलयुग में अहंकार का नाश ही भगवत प्राप्ति का सच्चा मार्ग है।महाराज जी ने कहा कि आज के समय में भक्ति तो युवा है, पर ज्ञान और वैराग्य सोए हुए हैं, जिसका लाभ पाखंडी लोग उठा रहे हैं। सनातन परंपरा सदैव जीवन जीने की कला सिखाती है और पाखंड से दूर रहने का मार्गदर्शन करती है।कथा के प्रसंग में उन्होंने धुंधकारी की कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा पापी से पापी प्राणियों के उद्धार की अमोघ औषधि है।

यह भी पढ़ें – MP की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था: ग्रामीणों ने चद्दर में लपेटकर 5 किमी पैदल चलकर महिला को पहुंचाया अस्पताल – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट