P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशवेटिंग टिकट करें कंफर्म! रेलवे की 'विकल्प' सुविधा से…

वेटिंग टिकट करें कंफर्म! रेलवे की ‘विकल्प’ सुविधा से…

भारतीय रेलवे की 'विकल्प' योजना: वेटिंग टिकट पर अब भी मिल सकती है कन्फर्म सीट – जानिए कैसे

भोपाल/ खबर डिजिटल/ अक्सर आप ट्रेन से कहीं जाने का प्लान बना रहें होते हैं, तो आपका रेलवे टिकट कंफर्म (confirm seat for waiting list) नहीं होता। लेकिन अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। रेलवे की ‘विकल्प’ VIKALP सुविधा से अब वेटिंग टिकट भी कंफर्म हो जाएगी।

VIKALP ऐच्छिक सुविधा के तहत यदि यात्री IRCTC के माध्यम से टिकट बुक करते समय विकल्प योजना का चयन करते हैं, तो कन्फर्म टिकट न मिलने की स्थिति में उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अन्य उपयुक्त ट्रेन या तिथि में कन्फर्म सीट मिल सकती है।

यह भी पढ़ें –Aaj Ka Rashifal: 2 सितंबर 2025, जानिए क्या कहती है आज राशिफल – Khabar Digital

‘विकल्प’ योजना का उद्देश्य न केवल प्रतीक्षारत यात्रियों को नया यात्रा अवसर देना है, बल्कि रेलवे में खाली सीटों का अधिकतम उपयोग भी सुनिश्चित करना है।

भोपाल मंडल में अप्रैल से अगस्त 2025 तक, मंडल की ट्रेनों में कुल 83 प्रतीक्षारत PNRs को ‘विकल्प’ योजना के अंतर्गत अन्य ट्रेनों या तिथियों में कन्फर्म सीट प्रदान की गई है। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑटोमैटिक है, जिसे सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाता है।

यह भी पढ़ें –Aaj Gold Silver Rate: आज 2 सितम्बर सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में मामूली उछाल – Khabar Digital

‘विकल्प’ VIKALP योजना की मुख्य विशेषताएं:

  • केवल ऑनलाइन (IRCTC) टिकट बुकिंग पर मान्य।
  • यात्री अपनी पसंद के अनुसार दूसरी ट्रेन या तारीख का चयन कर सकते हैं।
  • मूल ट्रेन में सीट न मिलने पर अन्य गाड़ी में उपलब्धता होने पर कन्फर्म सीट।
  • यात्रियों को SMS या ईमेल से सूचित किया जाता है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार, “यात्री यदि टिकट बुक करते समय विकल्प योजना का चयन करें, तो उन्हें आगे चलकर कन्फर्म सीट पाने का और एक अवसर मिल सकता है।” रेलवे की यह पहल यात्रा के अनुभव को न सिर्फ बेहतर बना रही है, बल्कि वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों के लिए भी उम्मीद की एक नई किरण बनकर सामने आई है।

यह भी पढ़ें – बेटियों ने अपने ही मां को किया घर से बेदखल, मंदिर के बाहर रोती बुजुर्ग मां ने बताया ये बात – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट