P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारज़ाइडस ने लॉन्च की भारत की पहली ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन – 'वैक्सीफ्लू'

ज़ाइडस ने लॉन्च की भारत की पहली ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन – ‘वैक्सीफ्लू’

भारत में पहली बार लॉन्च हुई ट्राइवेलेन्ट फ्लू वैक्सीन 'वैक्सीफ्लू'

मुंबई/ खबर डिजिटल/ भारत की अग्रणी हेल्थकेयर कंपनी ज़ाइडस लाइफसाइंसेस लिमिटेड ने आज एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश की पहली ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन – ‘वैक्सीफ्लू’ लॉन्च की। यह वैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 2025-26 नॉर्दर्न हेमिस्फियर सीज़न के लिए सुझाए गए नवीनतम स्ट्रेन्स के अनुरूप है, और मौसमी फ्लू से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करने का वादा करती है।

WHO द्वारा सुझाए गए 3 प्रमुख फ्लू स्ट्रेन्स:

A/Victoria/4897/2022 (H1N1)pdm09-like virus
A/Croatia/10136RV/2023 (H3N2)-like virus
B/Austria/1359417/2021 (B/Victoria lineage)-like virus

यह भी पढ़ें – वेटिंग टिकट करें कंफर्म! रेलवे की ‘विकल्प’ सुविधा से… – Khabar Digital

वैक्सीफ्लू क्यों है ज़रूरी?

हर साल दुनिया भर में मौसमी फ्लू 30–50 लाख लोगों को गंभीर रूप से बीमार करता है, और लाखों लोगों की मौत का कारण बनता है। खासकर बच्चे, बुज़ुर्ग और पुरानी बीमारियों से जूझ रहे लोग इसकी चपेट में जल्दी आते हैं। वायरस के लगातार बदलते स्वरूप को देखते हुए, हर सीज़न के लिए नई वैक्सीन जरूरी होती है। यही वजह है कि ‘वैक्सीफ्लू’ जैसी अपडेटेड वैक्सीन की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस की जा रही है।

डॉक्टरों की राय – ट्राइवेलेन्ट क्यों बेहतर है?

डॉ. परवेज़ कौल (FRCPL, FERS) के अनुसार: “पिछले पाँच वर्षों से बी/यामागाटा स्ट्रेन का कोई केस सामने नहीं आया है, इसलिए अब ट्राइवेलेन्ट वैक्सीन ही वैज्ञानिक रूप से सबसे उपयुक्त विकल्प है। अमेरिका सहित 40 से अधिक देश पहले ही इसे अपना चुके हैं।”

ज़ाइडस के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शारविल पटेल ने कहा: “हमारी कोशिश यही है कि वैश्विक दिशानिर्देशों के अनुसार भारत में भी समय पर प्रभावी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए ताकि हम संक्रमण से पहले ही बचाव कर सकें।”

यह भी पढ़ें –Aaj Ka Rashifal: 2 सितंबर 2025, जानिए क्या कहती है आज राशिफल – Khabar Digital

कौन ले सकता है वैक्सीफ्लू?

यह वैक्सीन 6 महीने और उससे ऊपर की उम्र के व्यक्तियों के लिए उपयुक्त है और WHO की ताज़ा सिफारिशों के अनुसार अपडेटेड स्ट्रेन्स के साथ सुरक्षा प्रदान करती है। फ्लू एक संक्रामक श्वसन बीमारी है, जो मुख्य रूप से खाँसी और छींक से फैलने वाले हवा में मौजूद कणों या सीधे संपर्क के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक पहुँचती है। वैक्सीफ्लू- ट्राइवेलेन्ट इन्फ्लुएंज़ा वैक्सीन (टीआईवी) 6 महीने और उससे ऊपर की उम्र वाले व्यक्तियों के लिए सिफारिश की गई है। इसमें डब्ल्यूएचओ की सालाना सर्विलांस और सिफारिशों के आधार पर चुने गए लेटेस्ट अपडेटेड स्ट्रेन्स शामिल हैं, जो मौजूदा सीज़न में बेहतर सुरक्षा और सटीक वैक्सीनेशन सुनिश्चित करते हैं।

यह भी पढ़ें –Aaj Gold Silver Rate: आज 2 सितम्बर सोना फिर हुआ महंगा, चांदी में मामूली उछाल – Khabar Digital

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट