P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीस्वरोजगार के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, सैकड़ों पौधे लगाए

स्वरोजगार के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक, सैकड़ों पौधे लगाए

उमरियापान में स्वरोजगार के प्रति ग्रामीण जागरूक, सैकड़ों पौधों का रोपण

खबर डिजिटल.उमरियापान.उमरियापान:- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड ढीमरखेड़ा के सेक्टर सिलौंड़ी अंतर्गत ग्राम मुखास में बुधवार को ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला समन्वयक डॉ. तेजसिंह केशवाल ने ग्रामीणों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि स्वावलंबन से ही गांव का समग्र विकास संभव है।उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुए पौधारोपण करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। वहीं विकासखंड समन्वयक बबीता शाह ने नवांकुर सखियों को संबोधित करते हुए पौधारोपण के महत्व और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर ग्रामीणों ने अशोक और गुलमोहर के सैकड़ों पौधे लगाकर हरित क्रांति का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट