P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतनई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो...

नई GST से किसानों को बड़ी राहत: ट्रैक्टर और कृषि उपकरण हो गए सस्ते

नई GST दरों से किसानों को बड़ा फायदा

नई दिल्ली/खबर डिजिटल। केंद्र सरकार की नई GST दरों से किसानों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब ट्रैक्टर और कृषि उपकरण पहले से काफी सस्ते हो जाएंगे। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि GST में कटौती से किसानों की जेब में सीधी बचत होगी और खेती की लागत घटेगी।

ट्रैक्टरों पर मिलने वाली छूट

35 HP ट्रैक्टर – पहले ₹6,50,000, अब ₹6,09,000 → बचत ₹41,000

45 HP ट्रैक्टर – पहले ₹7,20,000, अब ₹6,75,000 → बचत ₹45,000

50 HP ट्रैक्टर – पहले ₹8,50,000, अब ₹7,97,000 → बचत ₹53,000

75 HP ट्रैक्टर – पहले ₹10,00,000, अब ₹9,37,000 → बचत ₹63,000

प्रमुख कृषि यंत्रों पर बचत

पावर टिलर (13 HP) – ₹1,69,643 → अब ₹1,57,768 → बचत ₹11,875

धान रोपण यंत्र (4 पंक्ति) – ₹2,20,000 → अब ₹2,04,600 → बचत ₹15,400

बहुफसली थ्रेशर (4 टन) – ₹24,000 → अब ₹10,000 → बचत ₹14,000

पावर वीडर (7.5 HP) – ₹78,000 → अब ₹72,505 → बचत ₹5,495

सीड कम फर्टिलाइज़र ड्रिल (11 टाइन) – ₹1,50,000 → अब ₹1,39,500 → बचत ₹10,500

सीड कम फर्टिलाइज़र ड्रिल (13 टाइन) – ₹46,000 → अब ₹42,780 → बचत ₹3,220

बड़े उपकरणों पर भारी बचत

14 फीट कटर बार – पहले ₹3,21,428 → अब ₹1,33,928 → बचत ₹1,87,500

स्ट्रॉ रीपर (5 फीट) – ₹3,12,500 → अब ₹2,90,625 → बचत ₹21,875

हैप्पी सीडर (10 टाइन) – ₹1,51,000 → अब ₹1,40,375 → बचत ₹10,625

सुपर सीडर (8 फीट) – ₹2,41,071 → अब ₹2,24,196 → बचत ₹16,875

रोटावेटर (6 फीट) – ₹13,392 → अब ₹5,580 → बचत ₹7,812

स्क्वायर बेलर (6 फीट) – ₹1,60,714 → अब ₹66,964 → बचत ₹93,750

मल्चर (8 फीट) – ₹1,65,000 → अब ₹1,53,438 → बचत ₹11,562

ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर (400 लीटर) – ₹16,071 → अब ₹6,696 → बचत ₹9,375

ऑटोमेटिक प्लांटर – ₹4,68,700 → अब ₹4,35,900 → बचत ₹32,800

किसानों को क्या फायदा?

नई GST दरों से ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों की कीमतों में 10% से 50% तक कमी आई है। इससे किसानों की लाखों रुपये तक की सीधी बचत होगी। खेती की लागत कम होने से उत्पादन सस्ता होगा और लाभ ज्यादा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट