P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeभारतपंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने लिया जायजा, राहत के लिए की घोषणा

पंजाब बाढ़: पीएम मोदी ने लिया जायजा, राहत के लिए की घोषणा

प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब बाढ़ प्रभावित परिवारों से की मुलाकात

पंजाब/खबर डिजिटल/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पंजाब बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित पंजाब के परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है और प्रभावित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

प्रधानमंत्री ने इस आपदा में अपने प्रियजनों को खो चुके परिजनों के प्रति गहरा दु:ख जताया और कहा कि इस कठिन समय में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह सहायता राशि देने की घोषणा की।

बाढ़ और आपदा के कारण अनाथ हुए बच्चों को “पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन” योजना के अंतर्गत व्यापक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि उनका दीर्घकालिक कल्याण सुनिश्चित हो सके।

पीएम नरेंद्र मोदी ने राज्यों को अग्रिम भुगतान सहित आपदा प्रबंधन नियमों के अंतर्गत सभी आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। प्रधानमंत्री ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सेना, राज्य प्रशासन और अन्य संस्थाओं द्वारा की गई त्वरित राहत और बचाव कार्यों की भी सराहना की।

केंद्र सरकार ने आश्वासन देते हुए कहा है कि राज्य सरकार के ज्ञापन और केंद्रीय टीमों की रिपोर्ट के आधार पर आगे राहत और पुनर्वास का आकलन किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आपदा की गंभीरता को देखते हुए केंद्र सरकार हर संभव कदम उठाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट