कटनी –तेवरी/ ✍️सौरभ श्रीवास्तव सूत्रों के मुताबिक ग्राम पंचायत तेवरी में स्वास्थ्य व्यवस्था लंबे समय से बदहाल बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के सरकारी हॉस्पिटल में पिछले कई वर्षों से स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति नहीं की गई है। अस्पताल केवल प्रभारी के सहारे चल रहा है, जिससे लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है।बीमारियों और आपात स्थितियों में ग्रामीणों को मजबूर होकर कई किलोमीटर दूर कटनी या अन्य जगहों पर जाना पड़ता है। स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में गरीब और बुजुर्ग लोग सबसे अधिक परेशान हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द डॉक्टर की नियुक्ति कराई जाए, ताकि गांव की स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर लौट सकें। यह समस्या वर्षों से बनी हुई है, लेकिन अब ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ने लगा है।कई बार कलेक्टर जनसुवाई में भी आवेदन दिया गया है लेकिन कुछ भी कार्य नहीं हुआ अब देखना होगा की प्रशासन का रवैया कैसा रहता है
इस मामले की जानकारी के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी सी एम एच ओ राज सिंह को मेरे द्वारा दो बार फोन किया गया मगर उनके और कोई जवाब नहीं दिया गया


