P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश की माँग, (IWC) ने एसपी को...

कटनी में बढ़ती नशाखोरी पर अंकुश की माँग, (IWC) ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव इंडिया विद कांग्रेस (IWC) मध्यप्रदेश ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कटनी को ज्ञापन सौंपकर शहर में लगातार बढ़ रही नशाखोरी और उससे जुड़े अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग की।प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में संगठन ने कहा कि कटनी शहर में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फैल रहा है, जिससे खासकर युवाओं और बच्चों का भविष्य खतरे में है। हाल ही में नशे के कारण कई गंभीर अपराध और यहां तक कि हत्याएं तक हुई हैं, जो समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।ज्ञापन में रखी गई प्रमुख माँगें:शहर की सभी अवैध शराब, गुटखा, तंबाकू और ड्रग्स की दुकानें रात 10 बजे के बाद पूरी तरह बंद की जाएं।18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का नशा बेचने पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए।मेडिकल स्टोर से बिकने वाली कुछ सिरप व दवाइयों के नशे के रूप में हो रहे दुरुपयोग पर कड़ी निगरानी रखी जाए।नशे के अवैध व्यापारियों पर सख्त कार्यवाही की जाए और समय-समय पर छापामारी अभियान चलाया जाए।आम जनता में जागरूकता अभियान चलाकर नशा मुक्ति का संदेश दिया जाए।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मंगल सिंह के साथ संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इनमें उदय भारत सिंह गौड़, बृजेश मौर्य, दिग्विजय सिंह अडिग, मुन्ना भाई जान, हिमांशु तिवारी, ओमप्रकाश सकतेल, कपिल विश्वकर्मा, ब्रजेश यादव, शेख रजक, हर्ष कुमार सेन, राहुल सिंह, मृत्युंजय सेन, जितेंद्र सिंह, मनजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट