Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशबुआ ने प्रेमी संग रची साजिश: भतीजी को बेचा, झुंझुनू से बरामद...

बुआ ने प्रेमी संग रची साजिश: भतीजी को बेचा, झुंझुनू से बरामद हुई किशोरी, चोरहटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल: रीवा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। चोरहटा थाना क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने राजस्थान के झुंझुनू से बरामद किया है। इस पूरे अपहरण और दुष्कर्म कांड की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि किशोरी की शादीशुदा बुआ निकली। पुलिस ने बुआ, उसके प्रेमी और उनके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की और टीम बनाकर राजस्थान के झुंझुनू पहुंची। यहां से न केवल किशोरी को सुरक्षित बरामद किया गया बल्कि घटना में शामिल दावत अली, दीपक कुमार समेत आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया।

पुलिस पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसकी बुआ सोशल मीडिया पर दावत अली से जुड़ी और दोनों में प्रेम संबंध बन गए। दावत अली का दोस्त दीपक कुमार भी दूसरी बुआ के संपर्क में आ गया।

चारों के बीच रिश्ते परवान चढ़ने लगे और एक दिन सभी किशोरी को बहला-फुसलाकर झुंझुनू ले गए। वहां किशोरी को बंधक बनाया गया और उसके साथ दुष्कर्म हुआ। किशोरी के गायब होने के बाद परिजनों ने चोरहटा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर न सिर्फ किशोरी को ढूंढ निकाला बल्कि आरोपियों को भी हिरासत में लिया।

फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या किशोरी को पैसों के बदले बेचा गया था। रीवा पुलिस की यह कार्रवाई बड़ी राहत की खबर है, लेकिन इस घटना ने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस मामले के पीछे मानव तस्करी का बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

बाइट: डॉ. रितु उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक, रीवा।

https://www.facebook.com/share/v/16vwZ68r7w

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट