P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालथाना शाहजहाँनाबाद पुलिस द्वारा उद्धघोषित फरार आरोपी गिरफ्तार

थाना शाहजहाँनाबाद पुलिस द्वारा उद्धघोषित फरार आरोपी गिरफ्तार

वर्ष 2023 से फरार आरोपी को Shahjahanabad Police ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 2000 रूपये के ईनाम की उद्धघोषणा की गई थी। शहर में फरार आपराधियो की अविलंब गिरफ्तारी करने एवं सम्पत्ति संबंधी अपराधो मे अंकुश लगाने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी थाना शाहजहाँनाबाद निरीक्षक उमेश पाल सिंह चौहान और उनकी टीम ने मुखबिर तंत्र विकसित करते हुए त्वरित कार्रवाई कर फरार ईनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया हैं।

आवेदक सुल्तान द्वारा अनावेदक सरोज ठाकुर पुत्र राजेश ठाकुर, उम्र वयस्क निवासी मकान नंबर 21 गली नं 03 अमीरगंज शाहजहानाबाद भोपाल एवं दीपक ठाकुर संरक्षक श्री शालिकराम ठाकुर पुत्र ओमकार सिंह ठाकुर आयु-वयस्क निवासी मकान नंबर 21 गली नं 03 अमीरगंज शाहजहांनाबाद भोपाल के विरूद्ध कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किया गया था जिस पर मुताबिक आदेश न्यायालय के आरोपी सरोज ठाकुर पत्नि स्व. राजेश ठाकुर आयु वयस्क निवासी म.नं. 21 गली नं.03. अमीरगंज शाहजहांनाबाद तहसील हुजूर जिला भोपाल एवं दीपक ठाकुर संरक्षक श्री शालिकराम ठाकुर पुत्र श्री ओमकार सिंह ठाकुर आयु वयस्क, निवासी म.नं. 21 गली नं. 03 अमीरगंज शाहजहाँनाबाद के विरूद्ध कई मामले पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।

पुलिस कार्यवाही मे आरोपी दीपक ठाकुर संरक्षक श्री शालिकराम ठाकुर पुत्र ओमकार सिंह ठाकुर आयु वयस्क, निवासी- म.नं.- 21, गली नं- 03, अमीरगंज शाहजहानाबाद घटना उपरान्त फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा 2000 रूपये के ईनाम की उद्दघोषणा की गई थी आज दिनांक को आरोपी के घर मे छुपे होने की सूचना मिलने पर आरोपी दीपक ठाकुर की गिरप्तारी की गिरफ्तारी कर न्यायालय पेश किया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी दीपक ठाकुर संरक्षक शालिकराम ठाकुर पुत्र ओमकार सिंह ठाकुर आयु-वयस्क निवासी मकान नंबर 21 गली नं 03 अमीरगंज शाहजहांनाबाद भोपाल का रहने वाला है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट