सागर/ मुकेश अग्निहोत्री/ खबर डिजिटल/ रहली के खमरिया में बाईपास मार्ग पर ट्रैक्टर मोटरसाइकिल में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही ट्रैक्टर की ट्राली पलटने से ट्रैक्टर में सवार करीब दो दर्जन लोग घायल हो गया।
दुर्घटना में घायल लोगों एम्बुलेंस के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र रहली लाया गया और गंभीर रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रहली के ग्राम निवारी निवासी लोग पितृमोक्ष अमावस्या पर बरमान स्नान करने ट्रैक्टर ट्राली में बैठक जा रहे थे, खमरिया बायपास पर मोटर साइकिल को और ट्रैक्टर की सामने से भिड़ंत हो गई।
ड्यूटी डॉ बसंत नेमा के अनुसार बूढ़े बच्चे महिलाओं सहित 28 लोग घायल हुए है, दो लोगो की हालत गंभीर होने के कारण इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रैफर किया गया है।


