P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशजीएसटी रिफॉर्म लागू, रीवा में भाजपा ने मनाया जीएसटी बचत उत्सव

जीएसटी रिफॉर्म लागू, रीवा में भाजपा ने मनाया जीएसटी बचत उत्सव

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ नवरात्रि से देशभर में लागू हुए जीएसटी रिफॉर्म को लेकर रीवा में जश्न का माहौल रहा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ शहर के प्रमुख बाजारों का दौरा कर व्यापारियों से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।

डिप्टी सीएम ने कहा कि यह रिफॉर्म देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा। उन्होंने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकान-दुकान जाकर व्यापारियों और आम लोगों को जीएसटी सुधार के फायदे बताए। व्यापारियों ने भी जीएसटी रिफॉर्म का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इससे टैक्स प्रक्रिया और सरल होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट