चंदेरी/ खबर डिजिटल/ निर्मल विश्वकर्मा/ मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पर्यटन स्थलों से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा (PM Shri Paryatan Vayu Seva) 3 सेक्टर में शुरू की गई है। जिसमें इंदौर भोपाल एवं जबलपुर सेक्टर शामिल है।
चंदेरी को भोपाल सेक्टर 2 में जोड़ा गया है जिसमें भोपाल,मड़ई, पचमढ़ी, तमिया, छिंदवाड़ा, सांची, इंदौर ,दतिया, दमोह, ग्वालियर, शिवपुरी, कूनो(श्योपुर), ओरछा ,गुना, राजगढ़ ,सागर होशंगाबाद, बैतूल, टीकमगढ़ और जबलपुर को शामिल किया गया है।
अब जब पर्यटन नगरी चंदेरी को भी पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ दिया गया है, इस आशय की पुष्टि अपर प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड विदिशा मुखर्जी द्वारा कर दी गई है।
यह भी पढ़ें – भाजपा जिला पदाधिकारी की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट – Khabar Digital
बतादें कि PM Shri Paryatan Vayu Seva के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखा गया था जिसके पश्चात सिंधिया ने मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन डॉ मोहन यादव को 27 सितंबर 2024 को अपना अनुशंसा पत्र भेजा था, इसके पश्चात लगातार मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों एवं प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग शिवशेखर शुक्ला से सहित अपर प्रबंध संचालक पर्यटन बोर्ड विदिशा मुखर्जी से संपर्क होता रहा।
चंदेरी पीएम श्री हेलीकॉप्टर सेवा से जुड़ गई
जिसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी मध्य प्रदेश शासन क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया जी का बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार माना है साथ ही मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग तथा मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड का भी बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार है।
यह भी पढ़ें – 238 नशीली सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार – Khabar Digital
निश्चित ही पीएम पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा से चंदेरी के जुड़ जाने के पश्चात देश व विदेश के पर्यटकों को आने जाने में बहुत सुविधा होगी और चंदेरी वायु सेवा से जुड़ जाएगा जिससे सभी को बहुत लाभ होगा।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड के अपर प्रबंध संचालक का कहना है
भोपाल मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड, अपर प्रबंध संचालक विदिशा मुखर्जी ने कहा कि चंदेरी को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ने की मांग लगातार की जा रही थी,जिसे अब पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ दिया गया है, शीघ्र ही यह सेवा चंदेरी को मिलना प्रारंभ हो जाएगी, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
बुकिंग के लिए इस साइट पर जाएं – https://www.mptourism.com/PM-shri-paryatan-vayu-seva.htm


