रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल की सहमति पर बुधवार 24 सितंबर की शाम को भारतीय जनता पार्टी जिला रीवा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की नई सूची जारी कर दी गयी। रीवा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता द्वारा जारी की गयी रीवा भाजपा के 19 पदाधिकारियों की सूची में ये नाम शामिल हैं। देखें पूरी लिस्ट…
रीवा में बने 7 जिला उपाध्यक्ष – प्रबोध व्यास, मनीषा पाठक, अशोक सिंह गहरवार, शरद साहू, राजेश प्रताप सिंह, मनीषचंद्र शुक्ला और संध्या कोल (गौटिया) को रीवा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
3 जिला महामंत्री बने – उमाशंकर पटेल, विवेक गौतम और जीवनलाल साकेत जिला महामंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे।
7 जिला मंत्री बने हैं – कल्पना पटेल, रविराज विश्वकर्मा, प्रणेश ओझा, गीता मांझी, बृजेन्द्र गौतम, सुमन शुक्ला और बाबूलाल यादव को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
वासुदेव ठारवानी को जिला कोषाध्यक्ष और अलखनारायण केसरीवानी को जिला सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।



