P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 238 नशीली सिरप के साथ दो...

रीवा में नशे पर बड़ी कार्रवाई, 238 नशीली सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रीवा CSP ऋतु उपाध्याय के नेतृत्व में नशीली सिरप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ रीवा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरहटा थाना क्षेत्र में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को हीरो स्प्लेंडर बाइक सहित पकड़ा और उनके पास से 238 नशीली सिरप (कफ-ऑनरेक्स) की शीशियां बरामद कीं।

यह भी पढ़ें – रीवा भाजपा जिला पदाधिकारी की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट – Khabar Digital

यह कार्रवाई सीएसपी ऋतु उपाध्याय के नेतृत्व में बनी विशेष टीम ने की। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई और जांच के दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सकी। पुलिस ने मौके से राहुल परौहा और दीपक यादव को गिरफ्तार किया है।

रीवा सीएसपी ऋतु उपाध्याय ने बताया कि दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है ताकि इस पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस ने कहा है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों पर कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट