कटनी✍️सौरभ श्रीवास्तव (खबर डिजिटल ) – स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नगरपालिक निगम कटनी द्वारा निगम में पदस्थ सफाई मित्रों एवं उनके परिवारजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शनिवार 27 सितंबर को प्रातः 11 बजे से मेयर इन काउंसिल कक्ष में आयोजित किया गया है। इस दौरान चिकित्सकों की टीम द्वारा सफाई मित्रों की विभिन्न स्वास्थ्य जांचें की जाएंगी और आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने बताया कि नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखने में सफाई मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। निगम प्रशासन द्वारा निगम में कार्यरत सभी सफाई मित्रों को परिवार सहित शिविर में समय पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य जांच का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।
स्वच्छता सेवा पखवाड़ा के तहत निगम के सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण 27 को एमआईसी कक्ष में
सम्बंधित ख़बरें


