P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को छः माह तक पुलिस ...

कलेक्टर श्री तिवारी ने आदतन अपराधी को छः माह तक पुलिस थाना में उपस्थित होने के दिए निर्देश

खबर डिजिटल कटनी (सौरभ श्रीवास्तव)(✍️) – कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी ने प्रेमनगर कटनी निवासी निखिल विश्वकर्मा पिता मुन्नी लाल विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष के विरूद्ध मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए आगामी 6 माह की अवधि तक प्रतिमाह की 1 और 16 तारीख को पुलिस थाना एनकेजे में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। कलेक्‍टर श्री तिवारी ने यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक से प्राप्‍त प्रतिवेदन के आधार पर की है। निखिल के विरूद्ध थाना एनकेजे में वर्ष 2019 से अब तक कुल 7 आपराधिक प्रकरण दर्ज किये जा चुके हैं। इसमें गाली-गलौज करना, जातिगत अपमानित करना, मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना एवं जुआ जैसे अपराध शामिल है। निखिल स्वयं व अपने साथियों के साथ मिलकर मारपीट, गाली गलौज कर, जातिगत शब्दों से अपमानित करना व मारपीट कर चोट पहुंचाने जैसे घटनाओं को अंजाम देता चला आ रहा था।पुलिस द्वारा निखिल के विरूद्ध कई बार प्रतिबंधात्‍मक कार्यवाही की गई। परंतु, आदतन अपराधी की गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। निखिल विश्वकर्मा द्वारा आपराधिक गतिविधियां निरंतर जारी रखने, आम जन के लिए आतंक का पर्याय बनने के कारण क्षेत्र में शांति एवं सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था पर पड़नें वाले प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री तिवारी ने मध्‍यप्रदेश राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत आदतन अपराधी के प्रवृत्ति पर नियंत्रण लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए आगामी 6 माह तक हर माह पुलिस थाना एनकेजे में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट