bhopal weather : तापमान गिरा, ठंड बढ़ी... जानिए मौसम का हाल
bhopal weather : राजधानी भोपाल में ठंड की शुरुआत हो गयी है। सुबह और शाम को तापमान में गिरावट के चलते रात को ठंड बढ़ने लगी है। मध्य प्रदेश में सबसे कम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान मलाजखंड में दर्ज किया गया। राजधानी में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है, जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। पिछले दिन के न्यूनतम तापमान के मुकाबले 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगी है। वहां से आ रही सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में देखने को मिल रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। सर्दी बढ़ने से दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगी है। इस वजह से धूप गुनगुनी लगने लगी है।
पिछले 24 घंटों में पारा में तेजी से तीन डिग्री की गिरावट होने के साथ ही अब सुबह शाम ठंडक के साथ सिरहन बढ़ गई है। राजधानी का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम 13.6 डिग्री पर आ गया है। हवा का रूख उत्तरी होने से अब लोगों को ठंडक का अहसास होने लगा है। इस वजह मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में तापमान गिरने से सिहरन बढ़ गई है।