सीएम शिवराज के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Okendra Rana Karni Sena : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ खुलेआम आपत्तिजनक नारेबाजी करने वाले हरियाणा के ओकेंन्द्र राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस राणा को हरियाणा से भोपाल लेकर आ रही है। ओकेन्द्र राणा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ आपत्तीजनक नारेबाजी कर रहे थे। यह सभी भोपाल के जंबूरी मैदान में शामिल होने जा रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जंबूरी मैदान में आसामाजिक तत्वों की धरपकड़ शुरू कर दी। मध्यप्रदेश पुलिस ने मामले में नारेबाजी करने वाले आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। उसे उसके ही घर से बीती रात गिरफ्तार किया हैं। 

जानकारी के अनुसार हरियाणा के ओकेन्द्र राणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में ओकेन्द्र राणा ने बताया कि वह भोपाल के जंबूरी मैदान में करणी सेना के 21 सूत्रिय मांगों के खिलाफ हो रहे आंदोलन में शामिल होने गया था। उसने और उसके साथियों ने सीएम शिवराज सिंह के खिलाफ आपत्ति जनक नारेबाजी की थी। राणा का कहना है कि सुर्खियों में आने के लिए उसने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। 

मामले में भोपाल के पिपलानी पुलिस थाने में केस दर्ज किया गया है। मामले में करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि ओकेन्द्र राणा हमारी सेना का नही है। हमने उसे नहीं बुलाया था। सीएम के खिलाफ ऐसा करना निंदनीय है। हमारा उससे कोई लेना देना नही है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment