केंद्रीय रेल मंत्री पहुंचे भोपाल, चुनाव अभियान समिति बैठक में लेंगे हिस्सा

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा के केंद्रीय नेताओं के आगमन का सिलसिला बढ़ गया है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और वीरेंद्र खटीक के भोपाल पहुंचने के बाद अब केंद्रीय रेल मंत्री एवं विधानसभा चुनाव के सह-प्रभारी अश्वनी वैष्णव भी पहुंच चुके। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव शनिवार को विमान यात्रा करते हुए राजभोज एअरपोर्ट (airport) पहुंचे। 

प्रदेश भाजपा नेताओं सुमित पचौरी, आशीष अग्रवाल सहित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत किया। प्रदेश भाजपा संगठन को लेकर केंद्रीय मंत्रियों और प्रादेशिक नेताओं के बीच चुनाव अभियान समिति को लेकर बैठक का आयोजन किया जा रहा है। प्रेदश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने जहां इसकी जिम्मेदारी ली तो वहीं प्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने भी प्रदेश की राजनीति में अपनी दिलचस्पी दिखानी शुरू कर दी है। 

अन्य नेताओं के भी कार्यक्रम

मध्यप्रदेश में भाजपा के चुनाव अभियान समिति के संयोजक के लिए मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को जिम्मेदारी दी गई है। तोमर शुक्रवार को रात्रि के समय भोपाल पहुंचे उनके साथ ही दाे अन्य केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल और वीरेंद्र खटीक भी भोपाल पहुंचे। 22 जुलाई को भाजपा मुख्यालय में आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी शामिल होना लेकिन उनके अन्य कार्यक्रमों काे देखते हुए उनका दौरा रद्द कर दिया गया है।

इसी बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले थे। शाह के भोपाल आगमन को लेकर तिथियों में परिवर्तन किया गया है। भाजपा सृत्रों के अनुसार अमित शाह अब 25 जुलाई को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी मध्यप्रदेश दौरा तय कर दिया गया है। पीएम मोदी 12 अगस्त को प्रदेश दौरे पर रहेंगे जहॉं वह संत रविदास की मंदिर का भूमिभूजन करेंगे।  

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment