Tuesday, January 13, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारएअर इंडिया ने कोहरे के मौसम में होने वाली परेशानियों को कम...

एअर इंडिया ने कोहरे के मौसम में होने वाली परेशानियों को कम करने के लिए उपभोक्ता-उन्मुख पहलों की शुरूआत की

गुरूग्राम : भारत की अग्रणी ग्लोबल एयरलाईन एअर इंडिया ने आगामी कोहरे के मौसम में यात्रियों की परेशानी को कम करने और संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए कई ग्राहक-केंद्रित और तकनीकी पहलों की शुरूआत की है।

भारत के एविएशन रेगुलेटर डीजीसीए ने इस सीज़न के लिए 10 दिसम्बर 2025 से 10 फरवरी 2026 के बीच आधिकारिक फॉग विंडो घोषित किया है।


यात्रियों के लिए प्रमुख सुविधा: ‘एअर इंडिया फॉग केयर’

एअर इंडिया ने अपनी विशेष फॉग केयर पहल शुरू की है ताकि यात्रियों को अनियंत्रित देरी या शेड्यूल में बदलाव की स्थितियों में सहायता मिल सके:

  • सक्रिय अलर्ट: मौसम के पूर्वानुमान के आधार पर, जिन उड़ानों पर कोहरे का असर होने की संभावना होती है, उन्हें पहले से ही पहचान लिया जाता है और यात्रियों को एसएमएस, व्हॉट्सऐप और ईमेल पर अलर्ट भेजा जाता है।
  • लचीले विकल्प: यात्रियों के पास एअर इंडिया फॉग केयर के माध्यम से बिना किसी पैनल्टी के कॉम्प्लीमेंट्री रीशेड्यूलिंग (वैकल्पिक उड़ान पर) करवाने या पूरा रीफंड लेने का विकल्प होता है।

संचालन और क्रू की तैयारी

एअर इंडिया ने पिछले साल के अनुभवों से सीखते हुए अपने इंटरनल SOPs को सशक्त बनाया है:

  • क्रू की तैयारी: गंभीर कोहरे के समय उड़ानें संचालित करने के लिए पर्याप्त कॉकपिट क्रू को CAT III B या विशेष इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) के ज़रिए लो विजिबिलिटी ऑपरेशंस (LVO) में प्रशिक्षित किया गया है।
  • विमान की तैयारी: कोहरे से प्रभावित होने की अधिक संभावना वाले स्थानों पर संचालन के लिए CAT III B सर्टिफाइड विमानों को तैनात किया जाएगा।
  • शेड्यूल प्लानिंग: लंबी दूरी की उड़ानों और मेट्रो-टू-मेट्रो उड़ानों के शेड्यूल को समायोजित किया गया है ताकि आगे की कनेक्टिविटी वाले यात्रियों को कम से कम परेशानी हो।

एयरपोर्ट और ग्राहक सहायता

  • स्टेशन की तैयारी: एयरपोर्ट पार्टनर्स के साथ मिलकर काम किया जा रहा है ताकि ग्राउंड सपोर्ट टीमें पर्याप्त हों और ओरिजिन के साथ-साथ डायवर्जन एयरपोर्ट पर भी रिफ्रेशमेंट और केयर पैकेज तैयार रखे जा सकें।
  • प्रभावी निगरानी: इंटीग्रेटेड ऑपरेशंस कंट्रोल सेंटर में टीमें चौबीसों घंटे काम करेंगी, जिसमें रियल-टाइम मौसम का पूर्वानुमान और सेफ्टी रिस्क असेसमेंट शामिल है।
  • कम्युनिकेशन: कस्टमर कॉन्टैक्ट सेंटर में समर्पित टीमें बनाई गई हैं। वेबसाइट और सोशल चैनलों पर भी रियल-टाइम अपडेट मिलते रहेंगे।

यात्री अपनी फ़्लाइट का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं या 0116 932 9333 पर एअर इंडिया कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क कर सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट