एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

एजुकेट गर्ल्स की संस्थापिका सफीना हुसैन को डब्लू आई एस ई 11 समिट (WISE “World Innovation Summit for Education” ) में शिक्षा के लिए प्रतिष्ठित WISE पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाने वाला डब्लू आई एस ई (WISE) पुरस्कार पहला अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है जो किसी व्यक्ति को सम्मानित करता है। डब्लू आई एस ई (WISE) एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जो शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए काम करता है। 

भारत अपने बढ़ते प्रौद्योगिकी का उपयोग सामाजिक प्रभाव निर्माण के लिए कर के एक प्रर्वतक के रूप में उभर रहा है। सफ़ीना हुसैन के नेतृत्व में एजुकेट गर्ल्स ने अभिनव दृष्टिकोण का उदाहरण प्रस्तुत किया है जहां स्कूल न जाने वाली लड़कियों की अधिक संख्या वाले गांवों की पहचान करने के लिए एआई (AI) का उपयोग किया जा रहा है। इस जानकारी का उपयोग करते हुए  21,000 से अधिक जेंडर चैंपियन इन लड़कियों की पहचान करने के लिए सबसे दुर्गम गांवों में घर-घर जाते हैं। संस्था भारत सरकार और समुदायों के साथ साझेदारी में काम करते हुए उन्हें औपचारिक शिक्षा प्रणाली में फिरसे शामिल होने का अवसर देती है।

एजुकेट गर्ल्स ने राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार राज्यों में व्यापक दृष्टिकोण के माध्यम से नामांकन के लिए 14 लाख से अधिक बालिकाओं को प्रेरित किया है और 19 लाख से अधिक विद्यार्थियों का उपचारात्मक शिक्षा प्राप्त करने के लिए समर्थन किया है। कतार फाउंडेशन द्वारा डब्लू आई एस ई (WISE) पुरस्कार, भारत में शिक्षा के क्षेत्र में लैंगिक अंतर को कम करने की सफ़ीना की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 

Share:


Related Articles


Leave a Comment