अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने अपने ‘गुड एंड ग्रीन’ (Good & Green) दृष्टिकोण और विज्ञान आधारित स्थिरता (Sustainability) दृष्टिकोण से प्रेरित होकर, अपने सभी व्यवसायों और समुदायों में जैव विविधता संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है। जैव विविधता संरक्षण कंपनी के व्यापक स्थिरता एजेंडे में शामिल है, जो संसाधन दक्षता, जलवायु कार्रवाई और जिम्मेदार सोर्सिंग पर केंद्रित है। इसे कंपनी की पर्यावरण रणनीति में भी शामिल किया गया है, जिसके तहत लैंडफिल में शून्य कचरा भेजना (Zero Waste to Landfill), जल-सकारात्मकता (Water Positivity) और नेट-ज़ीरो इमारतों जैसे लक्ष्य तय किए गए हैं।
गोदरेज की संरक्षण पहलों के केंद्र में, मुंबई के विक्रोली में मैंग्रोव (सदाबहार वन) पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा करना शामिल है। इसके लिए कंपनी अनुसंधान (Research), संरक्षण (Conservation) और जागरूकता (Awareness) के 3-आयामी दृष्टिकोण को अपनाती है। यह महत्वपूर्ण मैंग्रोव पारिस्थितिकी तंत्र औद्योगिक और आवासीय टाउनशिप के साथ मिलकर पौधों, पक्षियों, जानवरों, उभयचरों, सरीसृपों और जलीय जीवों की 1,500 से अधिक प्रजातियों को आश्रय देता है।
तेजश्री जोशी, हेड ऑफ एनवायरनमेंटल सस्टेनेबिलिटी, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस हमारे लिए एक बिल्कुल सही अवसर है, जब हम मापने योग्य, विज्ञान-आधारित और परिणाम-उन्मुख पहलों के माध्यम से व्यावसायिक प्रथाओं में जैव विविधता संरक्षण को शामिल करने की अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर सकें। हमारा मानना है कि पारिस्थितिकी प्रणालियों की रक्षा करना व्यावसायिक विकास से अलग नहीं है, बल्कि दीर्घकालिक लचीलापन, परिचालन दक्षता और टिकाऊ मूल्य निर्माण के लिए आवश्यक है। जैसे-जैसे उद्योग विकसित हो रहे हैं, जो व्यवसाय प्रकृति के अनुकूल प्रथाओं में निवेश करेंगे, वे जिम्मेदार विकास को चलाने, हितधारकों का विश्वास मजबूत करने और भविष्य के अनुकूल संचालन के लिए बेहतर स्थिति में होंगे।”
दशकों से चल रहे निरंतर वैज्ञानिक प्रयासों के परिणामस्वरूप, वित्त वर्ष 2024-25 में गोदरेज के विक्रोली परिसर के जैव विविधता सूचकांक में 19% का सुधार हुआ है। यह महत्वपूर्ण मैंग्रोव आवास ‘कार्बन सोखने’ (Carbon Sequestration) सहित विभिन्न पारिस्थितिकी तंत्र सेवाएं प्रदान करता है। विक्रोली के मैंग्रोव वर्तमान में 23 लाख टन CO₂e से अधिक कार्बन को सोखे हुए हैं, जो मुंबई शहर के लिए जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।
मैंग्रोव से जुड़ी जागरूकता पहलों के जरिए पिछले तीन वर्षों में लगभग 1.20 लाख लोगों तक पहुंच बनाई गई। इनमें WWF-India के सहयोग से चलाया गया ‘मैजिकल मैंग्रोव्स’ कार्यक्रम भी शामिल है। यह पहल जमीनी स्तर पर कार्रवाई और जनभागीदारी को साथ लेकर चलने के समूह के प्रयासों को दर्शाती है। कंपनी की India Business & Biodiversity Initiative (IBBI) में भागीदारी और सहयोग उसके परिचालन को वैश्विक जैव विविधता लक्ष्यों के अनुरूप बनाता है और पूरी वैल्यू चेन में प्रकृति-सकारात्मक प्रथाओं को शामिल करता है।
अपने प्रयासों को और मजबूत करते हुए, गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप इंडिया वेटलैंड्स कोएलिशन जैसी साझेदारी पहलों का समर्थन करता है, जिसका उद्देश्य महत्वपूर्ण वेटलैंड पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण में कॉर्पोरेट भागीदारी बढ़ाना और कैंपस से बाहर भी प्रकृति के नुकसान की चुनौती से निपटना है। इसके अलावा, कंपनी मैंग्रोव्स कोएलिशन का भी समर्थन करती है, जिसका उद्देश्य सरकार, नागरिकों और स्थानीय समुदायों जैसे हितधारकों को शहर के मैंग्रोव्स की बेहतर सुरक्षा, प्रबंधन और उनके साथ संतुलित सह-अस्तित्व में मदद करना है।
