कटनी – पहाड़ी निवार क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार का धंधा धड़ल्ले से जारी है। जानकारी के मुताबिक स्थानीय स्तर पर खुलेआम शराब की पेकारी हो रही है, जिससे न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं बल्कि क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों पर भी इसका नकारात्मक असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि अवैध तरीके से बिक रही शराब से आए दिन विवाद और मारपीट की घटनाएँ सामने आ रही हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार विभाग और प्रशासनिक अमला इस पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है।
लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाए, ताकि क्षेत्र का माहौल सुरक्षित और स्वस्थ रह सके।


