आज 25 दिसंबर, दिन गुरुवार है। दैनिक राशिफल में खबर डिजिटल हर दिन आपको सभी राशियों के राशिफल मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र के अनुसार प्रस्तुत कर रहा है। आज का राशिफल, शुभ रंग और खास जानकारी निम्ननुसार है
—
मेष (Aries) – आपकी बौद्धिक शक्ति प्रबल रहेगी। किसी भी विषय पर भावनाओं की बजाय वस्तुनिष्ठ विश्लेषण करेंगे। काम धंधे में आ रही चुनौतियों को तर्कशक्ति वाकपटुता से चुटकियों मे हल करेंगे। ऐसे रोजगार या प्रोफेशन मे सफलता मिल सकती हैं जहाँ नेतृत्व और बोलने का काम हो। आप किसी अधिकारिक पद पर हो सकते हैं। प्रेम जीवन मे आप ईमानदार रहेंगे परंतु भावुकता कमी होगी। व्यवसाय, नौकरी क्षेत्र में दिमाग से सोचें, दिल से नहीं। हरी वस्तु दान करें।
शुभ रंगः- हरा, सफेद
वृषभ (Taurus) – जीवन मे हो रही घटनाओं को स्वाभाविक. रूप से घटने से दें। वित्त के मामलों मे संतुलित खर्च करें। व्यवसाय मे धैर्यपूर्ण दृष्टिकोण रखें। करियर मे संयमित प्रगति करेगे। प्रेमी के संग अच्छा सामजस्य तालमेल स्थापित होगा। चुनौतियों के दौरान संयम् बनाए रखें। पीपल या केले के पेड़ को पानी दें।
भभ रंग-पीला, सुनहरा
मिथुन (Gemini) – वित्तीय मामलों मे सफलता निश्चित है। भौतिक सुरक्षा महसूस होगी। प्रियजनों से संबंध मजबूत होगा। पैतृक संपत्ति के प्राप्त होने के संकेत हैं। घर के बड़े व्यक्ति से उपहार मिल सकता है। दीर्घकालीन निवेश कर सकते हैं। पारिवारिक शांति, प्रेमपूर्ण संबंध अनुभव करेंगे। गेहूँ दान करें।
शुभ रंगः- नारंगी
कर्क (Cancer) – कोई मानसिक कष्ट हो सकता है। व्यवसाय में अत्यधिक संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी पर भरोसा नाकरें। विश्वासघात के संकेत हैं। प्रेम संबंध में संयम से काम लें अन्यथा निराशा हाथ लग सकती है। करियर मे जैसी वृद्धि आप चाहते हैं वैसी नहीं हो रही है। अपने आप से ईमानदार रहें। और स्वयं के विकास का सोचें अकेलापन महसूस हो तो प्रकृति के साथ समय व्यतीत करें। शांति मिलेगी। भगवान विष्णु की पूजा करों समृद्धि और स्वास्थ्य में सुधार होगा।
शुभ रंगः- पीला
सिंह (Leo) – सकारात्मक और ऊर्जावान बने – रहेंगे। सपनो को सच्चाई मे बदलने के लिए लगने से काम करेंगे। व्यवसाय से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मित्रों के साथ यात्रा कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में नया पन अनुभव करेंगे। किसी नए रिश्ते में रोमांचक दौर आ सकता है। नई नौकरी के अवसर के संकेत हैं। शहद का दान करें।
शुभ रंगः- लाल, पीला
कन्या (Virgo) – :- करियर और व्यवसाय संबधित् विकल्पों पर पुनर्विचार करेंगे। किसी प्रोजेक्ट पर गहन एकाग्र होकर काम करेंगे। आवश्यकता पड़ने पर मार्गदर्शक तलाश करेंगे। स्वास्थ्य संदर्भ में शरीर की जरूरत के मुताबिक आज साराम लेना आवश्यक है। प्रेम संबंधों मे निर्णय लेने से पहले चिंतन करने के लिए एकांत का सहारा लेंगे। शोर और ध्यान भटकाने वाली चीजों से दूर रहेंगे। बाधाओं को दूर करने के लिए गणेशजी को दूर्वी अर्पित करें।
शुभ रंग:- हरा, सफेद
तुला (Libra) – व्यवसाय, नौकरी पेशे मे सफलता के संकेत हैं। वित्त में समृद्धिध और नए स्त्रोत बनब सकते हैं। माता के साथ संबंध अधिक गहरा, प्रेमपूर्ण बनेगा। किसी प्राकृतिक सौंदर्य वाले स्थान पर घूमने जा सकते हैं। स्वयं की देखभाल करो परिवार में कोई खुश खबर आ सकती है। संसाधन, भौतिक सुख की प्रचुरता रहेगी। प्रेमी साथी संग रोमांचक समय बिताएंगे। माँ लक्ष्मी को बताशे का भोग लगाएँ। चीनी दान करें।
शुभरंग:- गुलाबी
वृश्चिक (Scorpio) – थकावट महसूस हो सकती है. आराम के लिए समय निकालें । एकांत मे रहकर शांति अनुभव करेंगे। व्यवसाय में अत्यधिक परिश्रम के कारण तनाव हो सकता है। अगर प्रेम रिश्ते में आधात उत्पन्न हुआ है तो चिंता से उबरने के लिए अकेले समय बिताए । जल्दबाजी मे निर्णय ना करें। शराब, मांस से परहेज करें। काली उड्छ दान करें। काल भैख से प्रार्थना करें, मानसिक स्पष्टता मिलेगी।
शुभ रंगः- सफेद, नीला
मकर (Capricorn) – तनावपूर्ण परिस्थितियों में भी शांत और स्थिर रहेंगे। कोई आपसे सहायता मांग सकता है। व्यवसाय, करियर, नौकरी मे सहकर्मचारीयों के साथ वफादार और सहानुभूति पूर्ण स्वभाव रहेगा। “चुनौतियों को बलपूर्वक हल करने की बजाय सहिष्णुता के साथ हल करेंगे। प्रेम संदर्भ में आप साथी के साथ समर्पित भाव में रहेंगे रिश्ता गहरा तथा स्थिर करने के लिए कदम उठाएंगे। दूध का दान करें।
शुभ रंग:- हल्का नीला, ऑफ व्हाईट
धनु (Sagittarius) – व्यवसाय नौकरी से संबधित मामलों मे चीजें ‘तेजी से आगे बढ रही है। शीघ्र परिणाम की अपेक्षा करें। बाधाएं दूर होंगी। तेज़ी से प्रगति होगी। यात्रा की योजना बन सकती है। करियर, शिक्षा, संबंधी महत्त्वपूर्ण. बातचीत् हो सकती है। व्यापारिक सौदे त्वरित होंगे। उत्पादकता बढ़ेगी। प्रेम प्रसंग तेजी से विकसित होगा। क्षणिक संबंधों में अचानक बदलाव हो हो सकता है। कुत्तों को भोजन कराएं
शुभ रंगः- गहरा नीला
कुंभ (Aquarius) – करियर, वित्त मामलों में तीक्ष्ण निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करेंगे। व्यवसायिक पारिवारिक निर्णय लेने के मामलों में बुद्धिमान व्यक्तित्व का प्रदर्शन करेंगे। बौद्धिक क्षमता वाले विषयों में आपके हाजिरजवाबी की प्रशंसा होगी। प्रेम प्रसंग में साथी के साथ तार्किक या कठोर व्यवहार ना करें भावनाओं को ध्यान में रखकर संवाद करें। अगर परिस्थिति आपके विपरित है तो वाद-विवाद से बचों सफेद या हल्के रंग के वस्त्र धारण करें, सुगंध का प्रयोग करें। भावनात्मक संतुलन रहेगा।
शुभरंग:- गुलाबी, हल्का पीला
मीन (Pisces) – आज आप अपने पैसों को लेकर केन थोड़ा कंजूस हो सकते हैं। वित्त के प्रति असुरक्षा की भावना के कारण पैसों को सहेजकर रखना चाहेंगे। बचत के लिए प्रबंधन करेंगे। संपति पर नियंत्रण रखेंगे। किसी के साथ साझा नहीं करना चाहेंगे प्रेमी साथी के प्रति अत्यधिक नियंत्रण, लगाव महसूस करेंगे। भौतिक और प्रेमजीवन में अत्यधिक लगाव आपके आध्यात्मिक जीवन में बाधा उत्पन्न कर रहा है। नीले रंगकी वस्तुओं दान करें।
शुभ रंग:- भूरा, स्लेटी
मारुति टेरौट ज्योतिष केन्द्र
ज्योतिष डॉ आचार्य वैशाली हरितवाल गुरु माँ
(टेरौट कार्ड रिडर, आध्यात्मिक कान्सुलर फेस रिडर, औरा हिलर, रेकी हिलर, रत्न विशेषज्ञ)
॥ अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष वास्तु सम्मेलन में मानद उपाधियों द्वारा सम्मानित एवं गोल्ड डॉ की मानद उपाधि प्राप्त
मेडिलिस्ट ज्योतिष रत्न, ज्योतिष भास्कर उपाधि द्वारा सम्मानित आज ही सम्पर्क करें:- 08830482988, 08767484927


