Gold Silver Rate Today : नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ एक सप्ताह के भीतर सोना-चांदी के दाम में काफी उतार-चढ़ाव की स्थिति रही, शुरुआती दौर में भाव के गिरने के बाद एक बार फिर भाव चढ़ते दिखाई दिए, इसी तरह आज फिर सोना चांदी में तेजी दिख रही है।
सोना-चांदी के भाव में तेजी
सोने का भाव में तेजी दिखाई दे रही है। एक सप्ताह का डाटा कुछ इसी तरफ इशारा कर रहा है। 1 दिसंबर 2025 को भारत में सोने की कीमत 1 लाख 29 हजार 810 रुपये प्रति दस ग्राम थी, जो आज 1 लाख 30 हजार 150 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। यानि सप्ताहभर में सोने की कीमत में ढाई सौ रुपये से ज्यादा की तेजी देखी दी। ऐसे ही चांदी की कीमत में भी तेजी दिख रही है। आज दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड रेट 1 लाख 30 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 1 लाख 90 हजार प्रति किलोग्राम हो गई।
अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने का हाजिर भाव 4 हजार 223.76 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। कुछ दिनों से सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। आने वाले सप्ताह में अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बैठक होने वाली है। इसकी ब्याज दरों की कीमतों को लेकर पर सबकी नजर टिकी हुई है। यदि ब्याज दर में कटौती का फैसला लिया जाता है तो गोल्ड और सिल्वर के रेट में और तेजी आ सकती है।
सोने का भाव
बाजार में 1 साल में सोने की कीमतें 60% से ज्यादा ऊपर चढ़ चुकी है। इसके अलावा बाजार के कई जानकार भी यह उम्मीद जता चुके हैं कि आने वाले साल 2026 में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी वृद्धि देखी जा सकती है। आज भारत में 22K सोना का भाव 1 लाख 19 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
अलग-अलग शहरों में सोने का दाम
मुंबई में 24K सोना का रेट 1 लाख 30 हजार 150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22K सोना का रेट 1 लाख 19 हजार 300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
भोपाल में आज 22 कैरेट सोना का भाव 1 लाख 19 हजार 350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
हैदराबाद में 24 कैरेट सोना का रेट 1 लाख 30 हजार 150 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 31 हजार 350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चांदी का भाव
भारत में चांदी की कीमत आज 1 लाख 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच चुकी है। देश में सबसे ज्यादा चेन्नई में चांदी के दाम हैं, जहां कीमत 1 लाख 99 हजार रुपये किलोग्राम हो गई। वहीं चेन्नई में तो पहले चांदी की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के पार भी जा चुकी है। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई कोलकाता बेंगलुरु में चांदी की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपये प्रति किलोग्राम है। हैदराबाद और केरल में कीमत 1 लाख 55 हजार 900 रुपये प्रति किलोग्राम है।
