Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीझिंझरी जेल मार्ग पर अवैध वसूली फिर शुरू, निर्देशों की उड़ रही...

झिंझरी जेल मार्ग पर अवैध वसूली फिर शुरू, निर्देशों की उड़ रही धज्जियां


झिंझरी जेल मार्ग पर अवैध वसूली फिर शुरू, निर्देशों की उड़ रही धज्जियां
कटनी – झिंझरी जेल के बगल से कैंप क्षेत्र की ओर जाने वाले मार्ग पर अवैध वसूली का मामला एक बार फिर सामने आया है। स्थानीय नागरिकों द्वारा बनाए गए वीडियो में प्राइवेट युवकों को वाहनों को रोककर जबरन वसूली करते देखा गया है।
जानकारी के अनुसार इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बेहद सीमित रहता है।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक पुलिस की बजाय अनधिकृत निजी लड़कों को तैनात कर वाहन चालकों से मनमाने ढंग से पैसे वसूले जा रहे हैं। इससे आमजन में आक्रोश है और लोग इसे प्रशासनिक लापरवाही बता रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट