P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारGold Silver Rate Today 5 December 2025 : सोने के रेट में...

Gold Silver Rate Today 5 December 2025 : सोने के रेट में बड़ी गिरावट, चांदी की रफ्तार पर भी लगी ब्रेक!.. जानें आपके शहर के लेटेस्ट रेट

सोना-चांदी का आज का दाम

Gold Silver Rate : नई दिल्ली/बंटी प्रहलाद/खबर डिजिटल/ देश में सोना-चांदी के भाव में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। बिहार के सराफा बाजारों में भी पिछले कुछ दिनों से कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है। आज के ताजा रेट में जहां सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी की रफ्तार भी कुछ धीमी होती नजर आई। पटना के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1 लाख 35 हजार 899 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 1 लाख 25 हजार 199 प्रति 10 ग्राम, और 18 कैरेट सोना 1 लाख 2 हजार 437 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं चांदी की कीमत आज 1 लाख 84 हजार 334 प्रति किलोग्राम पर रही।

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में फिर से गिरावट दिखाई दे रही है। 5 दिसंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 1 लाख 29 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। मुंबई में कीमत 1 लाख 18 हजा 990 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की अगले हफ्ते होने वाली नीतिगत बैठक से पहले निवेशक सतर्क रुख में दिखाई रही हैं। जिसके चलते वैश्विक बाजारों में भी सोना नीचे आया है। फिलहाल में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,197.10 डॉलर प्रति औंस पर है। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट क्या है…

दिल्ली में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 29 हजार 800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1 लाख 18 हजार 990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में सोने का भाव
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 18 हजार 840 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 29 हजार 650 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 29 हजार 650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1 लाख 18 हजार 840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली ₹118990 ₹129800
मुंबई ₹118840 ₹129650
अहमदाबाद ₹118890 ₹129700
चेन्नई ₹118840 ₹129650
कोलकाता ₹118840 ₹129650
हैदराबाद ₹118840 ₹129650
जयपुर ₹118990 ₹129800
भोपाल ₹118890 ₹129700
लखनऊ ₹118990 ₹129800
चंडीगढ़ ₹118990 ₹129800

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट