P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeव्यापारएसबीआई कार्ड और टाटा डिजिटल की साझेदारी में लॉन्च हुआ 'टाटा न्यू...

एसबीआई कार्ड और टाटा डिजिटल की साझेदारी में लॉन्च हुआ ‘टाटा न्यू एसबीआई कार्ड’, खरीदारी पर मिलेंगे न्यूकॉइन्स में रिवॉर्ड

नई दिल्ली : एसबीआई कार्ड और टाटा डिजिटल ने मिलकर ‘टाटा न्यू एसबीआई कार्ड’ लॉन्च किया है, जो ग्राहकों को खरीदारी पर आकर्षक रिवॉर्ड्स देने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह क्रेडिट कार्ड दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है – टाटा न्यू इनफिनिटी एसबीआई कार्ड और टाटा न्यू प्लस एसबीआई कार्ड

इस को-ब्रांडेड कार्ड के ज़रिए ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्लेटफॉर्म्स पर हर खर्च पर न्यूकॉइन्स में रिवार्ड पा सकते हैं, जिन्हें टाटा न्यू ऐप पर किराना, ट्रैवल, फैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी सेवाओं में रिडीम किया जा सकता है।

क्या हैं खास फायदे?

  • इनफिनिटी वेरिएंट पर खर्च का 10% तक और प्लस वेरिएंट पर 7% तक रिवॉर्ड
  • UPI लेनदेन पर 1.5% तक कैशबैक (रुपे वेरिएंट में)
  • टाटा न्यू ऐप से किए गए बिल पेमेंट पर 5% तक रिवॉर्ड
  • हवाई अड्डे के लाउंज में फ्री एक्सेस
  • सालाना खर्च सीमा पूरी करने पर सालाना शुल्क की वापसी

कहां कर सकते हैं आवेदन?
ग्राहक इस कार्ड के लिए डिजिटल तरीके से SBI Card वेबसाइट पर या चुनिंदा क्रोमा स्टोर्स पर एसबीआई कार्ड कियोस्क के ज़रिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सीनियर लीडर्स ने क्या कहा?
एसबीआई कार्ड की एमडी एवं सीईओ सलिला पांडे ने कहा, “यह कार्ड ग्राहकों को हर ट्रांजैक्शन पर प्रीमियम अनुभव देने और उनके जीवनशैली को और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।”

टाटा डिजिटल के एमडी नवीन तहिलयानी ने कहा, “यह साझेदारी आधुनिक भारतीय ग्राहक को अधिक सुविधाजनक, लाभदायक और भरोसेमंद अनुभव देने की हमारी कोशिश का प्रतीक है।”

खरीदारी पर त्वरित रिवार्ड्स:
यह कार्ड टाटा समूह के कई ब्रांड्स जैसे टाटा 1MG, तनिष्क, वेस्टसाइड, बिगबास्केट, क्रोमा, एयर इंडिया आदि पर खरीदारी पर त्वरित न्यूकॉइन्स देता है।

फीस क्या है?

  • टाटा न्यू इनफिनिटी एसबीआई कार्ड: ₹1,499+ टैक्स (वार्षिक)
  • टाटा न्यू प्लस एसबीआई कार्ड: ₹499+ टैक्स (वार्षिक)
    दोनों वेरिएंट कॉन्टैक्टलेस हैं और रूपे एवं वीज़ा दोनों नेटवर्क्स पर उपलब्ध हैं।
सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट