भोपाल/ खबर डिजिटल। Today Gold Silver Rate in MP: मध्य प्रदेश के सर्राफा बाजार में बुधवार 3 सितंबर 2025 को सोने और चांदी के भाव में मामूली तेजी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह तेजी आने वाले पांच दिनों तक बनी रह सकती है। इसके बाद भाव में हल्की गिरावट दर्ज होने की संभावना है।
सोना हुआ महंगा
भोपाल सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,02,800 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है, जो बीते दिन से ₹210 महंगा है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹97,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, इसमें ₹200 की बढ़त दर्ज की गई है।
चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी आई है। मध्य प्रदेश के बाजार में आज सिल्वर का भाव ₹1,37,000 प्रति किलो पहुंच गया है, जो कि कल से ₹1,000 ज्यादा है।
नवरात्रि और शादी-विवाह का असर
ज्वेलर्स का कहना है कि नवरात्रि 2025 और शादी-विवाह सीजन को देखते हुए सोना-चांदी की मांग बढ़ने वाली है। यही कारण है कि बाजार में रेट पहले से ऊपर बने हुए हैं। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जो लोग ज्वेलरी की खरीदारी करना चाहते हैं, उनके लिए अभी का समय बेहतर साबित हो सकता है।


