करियर•

Khushwant Singh Birthday: ये हैं वे 7 रोचक बातें

K
Khabar Digital Admin

0 बार पढ़ा गया

Khushwant Singh Birthday: ये हैं वे 7 रोचक बातें

नई दिल्ली: खुशवंत सिंह एक जाने-मानें उपान्यासकार, पत्रकार, वकील और राजनेता थे. उनका जन्म 2 फरवरी 1915 को पंजाब के हदाली में हुआ था. जो अब पाकिस्तान में है. खुशवंत सिंह ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से पढ़ाई की. बाद में उन्होंने 1951 में ऑल इंडिया रेडियो में नौकरी करना शुरू किया. बतौर लेखक वह हमेशा अपने कटाक्ष, कविताओं के प्रति अपने प्रेम और ह्यूमर के लिए जाने गए. आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर उनसे जुड़ी ऐसी ही 7 बातें आपसे साझा करने जा रहे हैं जिनके बारे में कम लोगों को ही पता है. 

पद्मभूषण पुरस्कार लौटाया
खुशवंत सिंह को वर्ष 1974 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था. लेकिन उन्होंने इंदिरा गांधी द्वारा ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाए जाने के खिलाफ आवाज उठाते हुए इस सम्मान को वर्ष 1984 में वापस कर दिया. उनके इस कदम की उस समय काफी सराहना की गई. खुशवंत सिंह का बचपन से ही राजनीति से नाता था. उनके चाचा सरदार उज्जवल सिंह पंजाब और तमिलनाडू के राज्यपाल रहे थे. बाद में भी उन्होंने राजनीति ज्वाइन की. सिंह ने अपने करियर की शुरुआत बतौर वकील की थी. शुरुआत में उन्होंने आठ साल तक लाहौर कोर्ट में प्रैक्टिस की थी. इसके बाद उन्होंने कुछ दिनों के लिए वकालत छोड़ दी. 

चार साल में ही छोड़ी फॉरन सर्विस की नौकरी
वकालत करते हुए ही खुशवंत सिंह ने फॉरन सर्विस की तैयारी शुरू कर दी थी. वह 1947 में इसके लिए चुने गए. उन्होंने स्वतंत्र भारत में सरकार के इंफॉरमेशन ऑफिसर के तौर पर टोरंटो और कनाड़ा में सेवाएं दी. खुशवंत सिंह 1980 से 1986 तक राज्य सभा के सदस्य रहे. इस दौरान उन्होंने अपनी बात को हमेशा संसद में रखा. उन्हें 2007 में पद्म विभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया. खुशवंत सिंह मानते थे कि भगवान नाम की कोई चीज नहीं होती है. वह मानते थे कि जो जितनी और जिस तरह से मेहनत करता है उसे उसी हिसाब से परिणाम मिलता है. उनका मानना था कि पुनर्जन्म जैसी भी कोई चीज नहीं होती है. 

मौत के बाद खुदको दफन करना चाहते थे सिंह
वह चाहते थे कि उनकी मौत के उनके शरीर को दफनाया जाए. उनका मानना था कि ऐसा करने से उनकी शरीर वापस मिट्टी में मिल जाएगा. लेकिन बाहा ए फेत  द्वारा कुछ नियम सामने रखने पर वह अपने इरादे से पलट गए. आखिर में 20 मार्च 2014 को उनकी मौत के बाद उन्हें लोधी क्रिमेटोरियम में उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया.

शेयर करें:

संबंधित खबरें

भारत के आईटीईसी कार्यक्रम के तहत ईडीआईआई ने 17 देशों के 68 प्रतिभागियों को उद्यमिता का प्रशिक्षण दिया

Oct 30, 2026

बिमटेक के 38वें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक उत्कृष्टता का जश्न, एस्कॉर्ट्स कुबोटा के सीएमडी निखिल नंदा रहे मुख्य अतिथि

Oct 27, 2026

चरित्र निर्माण और अनुशासन ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी: एमआईटी-डब्ल्यूपीयू के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आर्लेकर ने युवाओं को किया प्रेरित

Oct 26, 2026

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत बिजली कंपनी में 1562 युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण

Oct 15, 2026

SSC GD Result 2026 Out: एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा का रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Oct 13, 2026

आईआईटी मंडी ने द वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में 200 स्थानों के बैंड की छलांग लगाई

Oct 6, 2026

और पढ़ें

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा
मध्यप्रदेश

सिवनी: चलती कार में लगी भीषण आग, सिवनी-मंडला मार्ग पर ग्राम छुई के पास हादसा

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला
मध्यप्रदेश

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

Birsa Munda Jayanti:   बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, कटनी में पंचायत से जिला स्तर तक होंगे आयोजन
मध्यप्रदेश

Birsa Munda Jayanti: बिरसा मुंडा जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, कटनी में पंचायत से जिला स्तर तक होंगे आयोजन

भोपाल में 14 नवंबर से महंगा होगा सांची दूध, फुल क्रीम से लेकर टोंड और डबल टोंड तक बढ़े दाम
मध्यप्रदेश

भोपाल में 14 नवंबर से महंगा होगा सांची दूध, फुल क्रीम से लेकर टोंड और डबल टोंड तक बढ़े दाम

रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा
मध्यप्रदेश

रथ में सवार होकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पशुपालकों पर की पुष्प वर्षा, कहा- उन्नत दुधारू पशुओं से ही किसान के घर होती है महालक्ष्मी की कृपा

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला
मध्यप्रदेश

आदिवासी सम्मान और किसान हितों पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, CM मोहन यादव और सांसद का फूंका पुतला

बंडोल पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मध्यप्रदेश

बंडोल पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर
उत्तर प्रदेश

यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल! धर्मपाल की जिम्मेदारी पर बढ़ा दबाव, चुनावी कमान संभालेंगे मध्यप्रदेश के चंद्रशेखर

शहपुरा जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर, परिसीमन के बीच पांच दशक पुराने संघर्ष को नई उम्मीद!
मध्यप्रदेश

शहपुरा जिला बनाने की मांग ने फिर पकड़ा जोर, परिसीमन के बीच पांच दशक पुराने संघर्ष को नई उम्मीद!