P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़मछली पकड़ने गया युवक… अपने ही बिछाए तारों से हुई मौत

मछली पकड़ने गया युवक… अपने ही बिछाए तारों से हुई मौत

नदी में करेंट से मछली पकड़ना पड़ा भारी, युवक की दर्दनाक मौत

तखतपुर (सुरीघाट)। विक्की कश्यप की रिपोर्ट… खतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुरीघाट में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां नदी में करेंट लगाकर मछली पकड़ने की कोशिश एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुई। मछली मारने के दौरान युवक खुद ही अपने लगाए बिजली के करंट की चपेट में आ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान मयाराम केवट (35 वर्ष), निवासी सुरीघाट के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नदी में बिजली प्रवाहित कर मछली पकड़ रहा था, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गया और उसे संभलने का मौका तक नहीं मिला।

स्थानीय क्षेत्र में नदी-नालों में इस तरह से अवैध रूप से करंट लगाकर मछली पकड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बावजूद इसके, इस पर रोक लगाने के लिए न तो पुलिस और न ही बिजली विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिससे लोगों में कानून का भय कम होता जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियां न केवल अवैध हैं, बल्कि इससे अन्य लोगों की जान को भी हर दिन खतरा बना रहता है। कई बार मासूम लोग भी इसकी चपेट में आ सकते हैं।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अवैध रूप से करंट लगाकर मछली पकड़ना कितना खतरनाक है। प्रशासन को चाहिए कि ऐसे मामलों में सख्ती बरते, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट