P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़CG Sachin Pilot : साय सरकार पर सचिन पायलट ने बोला जमकर...

CG Sachin Pilot : साय सरकार पर सचिन पायलट ने बोला जमकर हमला

CG Sachin Pilot : छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश के दौरे पर थे। अपने दौरे के दौरान सचिन पायलट ने दिल्ली रवाना होने से पहले केंद्र सरकार और प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार पर जमकर हमला बोला और भाजपा को घेरा।

उठाए बेरोजगारी, महंगाई और किसानों के मुद्दे

सचिन पायलट ने अपने बयान में कहा है कि देश और प्रदेश में तेजी से बेरोजगारी बढ़ी है। किसानों को धान का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, युवा परेशान हैं। पायलट ने एलपीजी किल्लत और तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी चिंता जताई।

मनरेगा पर सरकार को घेरा

सचिन पायलट ने आरोप लगाया कि सरकार ने मनरेगा जैसी योजनाओं को कमजोर किया और किसानों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी में दिक्कतें आ रही हैं, किसानों को टोकन तक नहीं मिल पा रहे, और जब वे आंदोलन करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई होती है।

अमेरिका डील और टैरिफ

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर अमेरिका के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अमेरिका से आने वाले उत्पादों पर 0% टैरिफ और भारत के उत्पादों पर 18% टैरिफ किसानों और व्यापारियों के लिए नुकसानदायक है।

अफीम की खेती पर जताई चिंता

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती को लेकर भी पायलट ने गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह बिना संरक्षण के संभव नहीं है और इस मामले में सरकार की भूमिका संदिग्ध है। विधानसभा में सवाल पूछे जाने के बावजूद कोई जवाब नहीं दिया गया।

सरकार के कामकाज पर सवाल

पायलट ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के ढाई साल के कार्यकाल को असफल बताया। उन्होंने कहा कि सरकार केवल वादों, भाषणों और प्रचार तक सीमित है, जबकि जमीनी स्तर पर काम नजर नहीं आ रहा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट