P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Durg Case: भाजपा नेता के भाई की दुकान पर चला सरकार का...

Durg Case: भाजपा नेता के भाई की दुकान पर चला सरकार का बुलडोजर

Durg Bulldozer News : दुर्ग जिले के समोदा गांव में प्रशासन ने अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने एक दुकान को बुलडोजर से ढहा दिया। यह दुकान अफीम की अवैध खेती के मामले में आरोपी विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार की बताई जा रही है। बुलडोजर की कार्रवाई राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में की गई।

सरकारी जमीन पर थी दुकान

मीडिया की खबरों के अनुसार जिस जमीन पर दुकान बनाई गई थी, वह सरकारी जमीन थी। जमीन पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया था। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पूरी दुकान को ढहा दिया।

अफीम की अवैध खेती

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने अफीम की अवैध खेती के मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों के मुताबिक करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल जमीन पर उगाई गई अफीम की फसल जब्त की गई थी। इस दौरान लगभग 62 हजार किलोग्राम अफीम पौधों को नष्ट किया गया था, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये आंकी गई है।

क्या बोले अधिकारी?

राजस्व विभाग के अधिकारियों के अनुसार समोदा गांव में करीब 32 डिसमिल सरकारी जमीन पर तारबंदी कर कब्जा किया गया था। जमीन पर एक पक्की दुकान बनाकर व्यवसाय संचालित किया जा रहा था। अवैध अतिक्रमण को हटाने के आदेश साल 2013 में ही जारी किए गए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं हो पाई थी। अब प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट