रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित एक फिल्म की शूटिंग भोपाल के निर्देशक सुभाष मिश्र ‘आई एम मोदी’ यहां रायपुर में कर रहे हैं। इसलिए हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन से जुड़े पहलू जल्द ही फिल्मी पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। देश के आम आदमी की मोदी के प्रति उत्सुकता को देखते भोपाल के निर्देशक सुभाष मिश्रा ने ‘आई एम मोदी” फिल्म बना रहे हैं। इसमें मोदी के बचपन का किरदार 10 वर्ष के संकल्प यादव निभाएंगे। मां हीराबेन की भूमिका में दिव्या दत्ता नजर आएंगी। राजधानी के एक निजी होटल में कल शाम फिल्म के पहले दृश्य को फिल्माया गया। भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ इसकी शुरुआत की गई। इसकी शूटिंग 30 दिन चलेगी।
निर्देशक मिश्रा ने बताया कि फिल्म का लगभग 60 प्रतिशत दृश्य छत्तीसगढ़ में फिल्माए जाएंगे। रायपुर शहर, महासमुंद के कुछ हिस्से, खरियार रोड में शूटिंग होगी। इसमें मोदी के बचपन से जुड़े सभी तरह के किस्सों को फिल्माया जाएगा। अन्य दृश्यों के लिए मध्यप्रदेश के शिवनी और उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों को चुना गया है।
इस फिल्म का निर्माण करने के लिए निर्देशक मिश्र को सुप्रीम कोर्ट तक का दरवाजा खटखटाना पड़ा। मामला यह था कि प्रधानमंत्री के नाम पर होने के कारण फिल्म सेंसर बोर्ड ने टाइटल नेम देने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने बताया कि फिल्म के टाइटल को पाने के लिए अच्छी-खासी मेहनत करनी पड़ी है। इस वजह से हमें सुप्रीम कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट ने कहा कि देश के वैज्ञानिक और राष्ट्रपति पर फिल्म बनाई जा सकती है, तो प्रधानमंत्री पर क्यों नहीं। इसके बाद कोर्ट के निर्देश से फिल्म की शूटिंग प्रारंभ की गई।
फिल्म की टीम गुजरात की पृष्ठभूमि पर पूरे आठ महीने रिसर्च किया। इसमें प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री तक के सफर का अध्ययन किया गया है। इसके साथ ही उनकी इस यात्रा में कौन-कौन सहयोगी बने, उसके अनुसार ही पात्रों का चयन किया गया। बाल पात्र के लिए देशभर के सात राज्यों के स्कूलों में ऑडिशन रखा गया था। फिल्म् में निभा शर्मा, राजपाल यादव, जया चतुर्वेदी, शैलेश मिश्रा भी अभिनय कर विभिन्न भूमिकाएं निभाएंगे।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…