P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाओं को मिली...

Mahtari Vandana Yojana : छत्तीसगढ़ की लगभग 70 लाख महिलाओं को मिली बड़ी सौगात

Mahtari Vandana Yojana : International Women’s Day के मौके पर Chhattisgarh के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करते हुए राज्य की करीब 70 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की।

महिलाओं से किया संवाद

इस अवसर पर आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हितग्राही महिलाओं से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

मातृशक्ति हमारी पहली जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि मातृशक्ति का सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान सरकार की पहली प्राथमिकता है और राज्य सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है।

आपको बता दें कि सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

अबतक 14000 करोड़ वितरित

इस योजना से राज्य की लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं। अब तक इस योजना के माध्यम से 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं को वितरित की जा चुकी है। वहीं राज्य सरकार ने चालू बजट में इस योजना के लिए 8,200 करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाडे, वन मंत्री केदार कश्यप सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट