P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeछत्तीसगढ़CG Police : छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का पटना मेदांता में...

CG Police : छत्तीसगढ़ के पूर्व DGP विश्वरंजन का पटना मेदांता में निधन

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के पूर्व पुलिस महानिदेशक Vishwaranjan का शनिवार रात निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और पटना स्थित मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें हृदय संबंधी समस्या थी और इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया।

1973 बैच के थे IPS अधिकारी

विश्वरंजन वर्ष 1973 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। मध्यप्रदेश के विभाजन के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर मिला था। वे छत्तीसगढ़ पुलिस के छठवें पुलिस महानिदेशक रहे और वर्ष 2007 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमन सिंह की सरकार के दौरान उन्हें राज्य का डीजीपी नियुक्त किया गया था।

चार साल रहे DGP

उन्होंने करीब चार वर्षों तक पुलिस महानिदेशक के रूप में अपनी सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने और सुरक्षा तंत्र को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आईबी में रहा लंबा कार्यकाल

पुलिस सेवा में रहते हुए विश्वरंजन का लंबा कार्यकाल आईबी में भी रहा। उनके निधन से पुलिस और प्रशासनिक क्षेत्र में शोक की लहर है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट