P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
HomeचुनावBihar Election 2025: AIMIM ने तेजस्वी यादव की राजद को दिखाया पंजा.....

Bihar Election 2025: AIMIM ने तेजस्वी यादव की राजद को दिखाया पंजा.. सीमांचल की जीती 5 सीटें

मुस्लिम बहुल सीटों पर ओवैसी का दिखा जलवा

Bihar Election Result: पटना/सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम में जहां एक ओर एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की… तो वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलमीन (AIMIM) ने एक बार फिर से सीमांचल में अपनी ताकत का अहसास करा दिया। एआईएमआई ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है।

सीमांचल में ओवैसी का दिखा जलवा
AIMIM ने बिहार के मुस्लिम बहुल सीमांचल इलाके में लगातार दूसरी बार बेहतर प्रदर्शन किया है।ओवैशी की पार्टी ने जोकीहाट, कोचाधामन, ठाकुरगंज, अमौर, बायसी सीट पर ओवैसी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर ली।

AIMIM को कहां-कहां मिली जीत
अमौर से अख्तरुल ईमान ने 38 हजार 928 वोटों से जीत दर्ज की है। कोचाधामन से मो. सरवर आलम 23 हजार 21 मतों से विजयी हुए हैं। जोकीहाट से मो. मुर्शीद आलम 28 हजार 803 वोटों से विजयी घोषित किए गए हैं। बहादुरगांज से मो. तौसीफ आलम ने 28 हजार 726 वोटों से जीत हासिल की है। वहीं बायसी से गुलाम सरवर 27251 मतों से विजयी बने हैं।

असदुद्दीन ओवैशी ने दिया संदेश
‘मैं सीमांचल की जनता का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे 5 विधायकों को जिताया. हम आज भी सीमांचल के इंसाफ की लड़ाई लड़ रहे हैं. यह बिहार की जनता का फैसला है और हमें इसे इज्जत की निगाहों से स्वीकार करना है’ – असदुद्दीन औवेसी, AIMIM अध्यक्ष

कितनी सीटों पर लड़ी थी ओवैशी की पार्टी चुनाव?
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के 5 उम्मीदवार जीतने में सफल रहे। ओवैसी की पार्टी AIMIM ने बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से ज्यादातर सीमांचल क्षेत्र की मुस्लिम बहुल सीटें थी। वहीं 2020 के चुनाव में एआईएमआईएम ने 14 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे और उसमें से 5 सीटों पर विजय प्राप्त की थी, जिसमें अमौर, बहादुरगंज, बायसी, जोकीहाट और कोचाधामन सीटें शामिल थीं।

राजद से गठबंधन की इच्छा
बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमान ने इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने को लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव एवं इंडिया गठबंधन के अन्य घटक दलों को भी पत्र लिखा था, लेकिन बीजेपी की B टीम की बात कर ओवैसी की पार्टी को इंडिया गठबंधन में शामिल नहीं किया गया, जबकि ओवैसी ने महज 6 सीट ही मांगी थी, जिसका परिणाम सामने दिखाई दे रहा है, पांच सीटें तो अकेले लड़कर भी AIMIM जीत गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट