मनोरंजन

रंगा रंग रहा एमडीजे कपल नं. 1 के सीजन 3 का ग्रैंड फिनाले

कोलकाता/ खबर डिजिटल; महाबीर डांवर ज्वेलर्स द्वारा रविवार को एमडीजे कपल नंबर 1 के सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अभिनेत्री और मिसेज इंडिया यूनिवर्स ऋचा शर्मा, सेलिब्रिटी प्रेरक वक्ता नैना मोर, फैशन डिजाइनर ज्योति खेतान और ज्वेलरी डिजाइनर इंदु सोनी के साथ महाबीर डांवर ज्वैलर्स के निदेशक विजय सोनी, अरविंद सोनी, संदीप सोनी और अमित सोनी शामिल थे। यह कार्यक्रम विशेष तौर पर विवाहित जोड़ों के लिए पिछले 3 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। एमडीजे ने पिछले 6 सितंबर को कपल नंबर-1 के तीसरे सीजन की घोषणा की थी। यह कार्यक्रम पिछले दो महीने से चल रहा था। ग्रैंड फिनाले में शीर्ष 12 जोड़ों का चयन किया गया। इनमें से विजेता की सूची में प्रथम स्थान कीर्ति और आदित्य कोठारी को प्राप्त हुआ। इस विजेता कपल को ग्रैंड प्राइज के रूप में वियतनाम की यात्रा का तोहफा दिया गया। वहीं प्रथम रनर अप प्रिया व ऋषभ अग्रवाल और द्वितीय रनर अप सुष्मिता दे व अंकित सेठ रहे। इस मौके पर अरविंद सोनी और संदीप सोनी ने कहा कि हम अपने विजेताओं को वियतनाम की यात्रा का तोहफा देकर बेहत रोमांचित हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष आदित्य जैन के शानदार पोशाकों के कलेक्शन में दिखेंगे, जबकि महिलाएं इस आयोजन में सिमाया द्वारा बेहतरीन डिजाइनों के कपड़ों में दिखेंगी। यह कार्यक्रम क्रेडो द्वारा समर्थित है, जिसका निर्देशन मिस यूनिवर्स इंडिया 2010 उशोशी सेन गुप्ता ने किया है।

Khabar Digital

Share
Published by
Khabar Digital

Recent Posts

Raipur Politics : राज्यसभा टिकट, शराब और अफीम खेती को लेकर बैज का सरकार पर हमला

Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…

28 minutes ago

कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर मालगाड़ी बेपटरी, कई डिब्बे पटरी से उतरे

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…

42 minutes ago

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी, अगले 7 दिन तक ऐसा रहेगा मौसम

CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…

1 hour ago

राजस्व वसूली में तेजी के निर्देश, बड़े बकायेदारों पर होगी कुर्की और नल विच्छेदन की कार्रवाई

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…

1 hour ago

मोहन सरकार खत्म कर सकती है शनिवार का अवकाश… कर्मचारियों के कमी से निपटने की तैयारी

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…

2 hours ago

राजेंद्र मालवीय बने आप के प्रदेश उपाध्यक्ष,वरिष्ठ नेतृत्व से मिली बड़ी ज़िम्मेदारी

नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…

3 hours ago