शेमारू टीवी पर इस 11 दिसंबर से देखिए 'कर्माधिकारी शनिदेव' - न्याय के देवता की एक असाधारण कथा !

ब्रह्मांड में अच्छाई और बुराई का संतुलन केवल तभी बनाए रखा जा सकता है जब कर्म के देवता शनिदेव लोगों का उनके कर्मों के अनुसार न्याय निर्धारित करें। इस चक्रव्यू को दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए शेमारू टीवी जल्द लेकर आ रहा है अपना नया पौराणिक शो 'कर्माधिकारी शनिदेव'। भगवान ब्रह्मा, विष्णु और शिव इन त्रिमूर्तियों से आशीर्वादित, सूर्यदेव और छाया के पुत्र सुनिए शनिदेव से जुड़ी यह कहानी बताएगी की कैसे वे देवता और असुर के बीच की दुनिया के एक नाजुक संतुलन को बनाए रखते हुए न्याय के रक्षक बने। भारतीय पौराणिक कथाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा होने और भक्तों में से उनका भय निकालने के लिए, इस 11 दिसंबर से शविदेव की अनसुनी गाथा, हर सोमवार से शनिवार, रात 8:30 बजे, सिर्फ शेमारू टीवी पर !

ट्रायंगल फिल्म कंपनी के बैनर तले निर्मित, 'कर्माधिकारी शनिदेव' शो शनिदेव के जीवन की अनकही कहानियों को उजागर करने का वादा करता है, जिसमें रामायण, भगवान विष्णु के विभिन्न अवतार, समुंद्र मंथन, पिप्लाद कथा, दशरथ और राजा हरिश्चंद्र जैसे महाकाव्यों के विभिन्न कथा सूत्र शामिल हैं। इन शो में शामिल अनुभवी कलाकारों की टुकड़ी में शनिदेव क किरदार के रूप में विनीत कुमार चौधरी, सूर्य देव (शनिदेव के पिता) के रूप में संदीप मोहन, संज्ञा और छाया (शनिदेव की मां) की भूमिका में सुहासी धामी, दामिनी (शनिदेव की पत्नी) के रूप में अपर्णा दीक्षित, हनुमान के रूप में दानिश अख्तर, देवी लक्ष्मी के रूप में देबलीना चटर्जी को शामिल किया गया है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment