Monalisa Marriage: महाकुंभ मेले के दौरान सुर्खियों में आने वाली मोनालिसा अब अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटौर रही है. कभी अपनी आंखों को लेकर लाइमलाइट में रही मोनालिसा ने हाल ही में केरल के एक मंदिर में अभिनेता और मॉडल फरमान खान से शादी रचा ली. जिसने फैंस को सोशल मीडिया पर चौंका दिया.
कुछ ऐसा था मोनालिसा का सुहागन लुक
इस जोड़े की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है, क्योंकि खबरों के मुताबिक उनके परिवार उनके रिश्ते के खिलाफ थे. शादी के बाद उन्होंने सुरक्षा के लिए केरल पुलिस से भी संपर्क किया. वेडिंट फोटोज और वीडियो ऑनलाइन खूब शेयर किए गए. तस्वीरों में मोनालिसा लाल साड़ी और सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं, वहीं फरमान सफेद धोती और कुर्ते में दिख रहे हैं.
फरमान खान कौन हैं?
फरमान खान महाराष्ट्र के अभिनेता और मॉडल हैं. उन्होंने मॉडलिंग में काम किया है और क्षेत्रीय सिनेमा से भी जुड़े रहे हैं. खबरों के मुताबिक, मोनालिसा से उनकी मुलाकात करीब डेढ़ साल पहले फेसबुक के जरिए हुई थी. नॉर्मल ऑनलाइन बातचीत से शुरू हुआ यह रिश्ता धीरे-धीरे गहरी दोस्ती में बदल गया और बाद में लव स्टोरी शुरू हो गई. हालांकि, उनके परिवारों ने इस रिश्ते का कड़ा विरोध किया. इसका मुख्य कारण यह था कि दोनों अलग-अलग धर्मों के थे. खबरों के अनुसार, मोनालिसा के पिता इस रिश्ते को मंजूर नहीं करते थे और उन्होंने तो किसी और से उनकी शादी कराने की कोशिश भी की थी. इन दबावों के बावजूद, दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और अपना रिश्ता जारी रखा.
किसने किया था पहले प्रपोज
फरमान ने बाद में बताया कि मोनालिसा ने पहले उन्हें प्रपोज किया और शादी की बात की. उन्होंने कहा कि वह तुरंत फैसले पर नहीं हुए और शुरू में उन्होंने ना कह दिया, लेकिन समय के साथ, उन्होंने मोनालिसा की भावनाओं को स्वीकार कर लिया और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी, जिसके बाद उनकी शादी हो गई.
मोनालिसा को पहली बार महाकुंभ मेले में मिली थी लाइमलाइट
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले के दौरान मोनालिसा रातो-रात काफी मशहूर हो गई थीं. मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते समय लोगों की नज़र उन पर पड़ी. हर कोई उनकी भूरी आंख का दीवाना हो गया था. तब से मोनालिसा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि शादी से पहले वह एक फिल्म की शूटिंग के लिए केरल गई थीं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है.


