Raghav Chadha joins BJP: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सासंद और आप के संस्थापक सदस्य राघव चड्ढा ने आप पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। राघव चड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भाजपा में शामिल होने का ऐलान किया है। राघव चड्ढा ने कहा है कि आम आदमी पार्टी अपनी वैल्यू से भटक चुकी है। आज मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं, जनता के बीच में जा रहा हूं। मैं आम आदमी पार्टी के गुनाह में शामिल नहीं होना चाहता था। राघव चड्ढा ने ऐलान करते हुए कहा है कि दो तिहाई मेंबर (सांसद) हम पार्टी के बीजेपी में विलय करते है।
बताया जा रहा है कि आज शाम 5 बजे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से आम आदमी पार्टी के सांसद मुलाकात करेंगे। यह भी बताया जा रहा है कि कुल मिलाकर 7 सांसद आम आदमी पार्टी के खिलाफ है।
सांसद संजय सिंह का बयान
राघव के बीजेपी में जाने के ऐलान को लेकर आप सांसद संयज सिंह ने कहा है कि गद्दारी करने वाले इन लोगों को जनता कभी माफ नहीं करेगी। ये सातों नामों को पंजाब की जनता को याद रखना चाहिए। पंजाब की जनता इनको कभी माफ नहीं करेगी।
ये होंगे बीजेपी में शमिल
राघव चड्ढा
स्वाति मालीवाल
अशोक मित्तल
संदीप पाठक
विक्रम साहनी
राजिंदर गुप्ता
हरभजन सिंह
सीएम साय का बयान
चड्डा के बीजेपी में शामिल होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने अपने एक बयान में कहा है कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। नियति और नियम बीजेपी में है। प्रधानमंत्री पर सबका विश्वास बढ़ता जा रहा है।
