Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशGuna Police: गुना में खाकी शर्मसार, चौकी प्रभारी का अर्धनग्न वीडियो वायरल

Guna Police: गुना में खाकी शर्मसार, चौकी प्रभारी का अर्धनग्न वीडियो वायरल

Guna Police: मध्यप्रदेश के गुना जिले के मृगवास थाना अंतर्गत बांसाहेड़ा पुलिस चौकी एक बार फिर विवादों के घेरे में है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने पुलिस प्रशासन के अनुशासन और गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में चौकी प्रभारी एएसआई जगदीश जाटव चौकी परिसर के अंदर ही आपत्तिजनक और अर्धनग्न अवस्था में नजर आ रहे हैं।

नशे में सुध-बुध का आरोप

वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एएसआई जगदीश जाटव चौकी के ही एक कक्ष में ऐसी स्थिति में पाए गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे शराब के नशे में इस कदर धुत थे कि उन्हें अपनी वर्दी और पद की गरिमा का तक ध्यान नही रहा।

भ्रष्ट और वसूली के पुराने रिकॉर्ड!

बांसाहेड़ा चौकी प्रभारी का विवादों से पुराना नाता रहा है। स्थानीय लोगों ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि एएसआई पूर्व में भी लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली में लिप्त रहे हैं। आरोप है कि वे मादक पदार्थों के मामलों में लोगों को फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाते थे। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि अभी जांच के बाद होना बाकी है।

एसपी का कड़ा रुख

वीडियो उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद गुना एसपी हितिका वासल ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता और मर्यादा तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वीडियो हमारे संज्ञान में आया है और मामले की तत्काल जांच शुरू कर दी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले कुछ दिनों से हम लगातार गलत गतिविधियों में लिप्त कर्मियों पर एक्शन ले रहे हैं, और यह अभियान जारी रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट