Tuesday, November 3, 2026
HomeभारतIPS Transfer List: 8 IPS अधिकारियों का तबादला, हुए यहां से वहां,...

IPS Transfer List: 8 IPS अधिकारियों का तबादला, हुए यहां से वहां, देखें सूची

IPS Transfer List 2026: बिहार में कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराधों को नियंत्रण करने के लिए सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। गृह विभाग के आदेशानुसार, प्रदेश के 8 आईपीएस अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती सौंपी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल की सबसे खास बात यह है कि सरकार ने कुछ भरोसेमंद कप्तानों को अपनी विंग सौंपने के साथ-साथ कई विभागों का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

आईपीएस पंकज कुमार

इस ट्रांसफर लिस्ट में सबसे बड़ा और चौंकाने वाला नाम नागरिक सुरक्षा के आईजी पंकज कुमार राज का सामने आया है। सरकार ने पंकज कुमार राज को अब आईजी, एससीआरबी का मुखिया बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें आईजी रेलवे का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया गया है।

स. प्रेमलथा

बिहार में अवैध शराब सिंडिकेट और ड्रग्स माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए सीनियर आईपीएस अधिकारी स. प्रेमलथा को आईजी, मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के पद पर तैनात किया गया है।

संजय कुमार

सूबे के सबसे खूंखार और बड़े इनामी अपराधियों सहित नक्सली नेटवर्क पर काल बनकर टूटने वाली स्पेशल टास्क फोर्स यानी एसटीएफ की कमान अब आईपीएस संजय कुमार को सौंपी गई है।

सुशांत कुमार सरोज

सुशांत कुमार सरोज को डीआईजी, एटीएस की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही डीआईजी यातायात का अतिरिक्त जिम्मा दिया गया है।

सुधीर कुमार पोरिका

वरिष्ठ आईपीएस सुधीर कुमार पोरिका को स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो में डीआईजी के पद पर पदस्थ किया गया है, जो पंकज कुमार राज के साथ मिलकर काम करेंगे।

दीपक रंजन

दीपक रंजन को डीआईजी, सीआईडी के महत्वपूर्ण पद पर भेजा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट