Gwalior LPG Gas Crisis : ग्वालियर में रसोई गैस के साथ-साथ कमर्शियल सिलेंडर की किल्लत गंभीर रूप लेती दिखाई दे रही है। सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी शुरू किए जाने के बावजूद शहर में अभी भी सप्लाई पूरी तरह से बहाल नहीं हो सकी है।
झांसी से सप्लाई बाधित
नोडल कंपनी के अनुसार झांसी से सिलेंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है, जिसके चलते ग्वालियर में कमर्शियल सिलेंडर का वितरण बंद है। कंपनी का कहना है कि जैसे ही सप्लाई पहुंचेगी, वितरण शुरू कर दिया जाएगा।
दीनदयाल रसोई बंद!
गैस संकट का सीधा असर दीनदयाल रसोई पर पड़ा है। शहर में संचालित रसोई केंद्रों को रोजाना करीब 10 सिलेंडर की आवश्यकता होती है, लेकिन पर्याप्त गैस नहीं मिलने से कई केंद्रों पर खाना बनना बंद हो गया है।
सीमित भोजन, परेशान जरूरतमंद
बताया जा रहा है कि मात्र 5 सिलेंडर मिलने के चलते केवल 1304 थालियां ही तैयार हो सकीं। जिससे सस्ती दर पर भोजन पाने वाले जरूरतमंद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 5 रूपए में भोजन उपलब्ध कराने वाली रसोई गाड़ियां भी गैस की कमी के चलते बंद हो गई हैं।


