डिजिटल खबर: उमरियापान: शासकीय महाविद्यालय उमरियापान एवं सरस्वती विद्यालय में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को देश में एक साथ चुनाव कराने की आवश्यकता और इसके लाभों के विषय में अवगत कराया गया।कार्यक्रम जिला संयोजक अविनाश गुप्ता ने कहा कि देश में बार-बार चुनाव होने से समय और धन की भारी हानि होती है। यदि सभी चुनाव एक साथ हों तो प्रशासनिक ऊर्जा, संसाधन और जनहित कार्यों पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा सकेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, जिला सहसंयोजक ऋषभ मिश्रा, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, प्रभारी प्राचार्य अभिलाषा चौरसिया, आर.के. पटेल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
एक राष्ट्र, एक चुनाव पर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित
उमरियापान में एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित
सम्बंधित ख़बरें


